शादियों के मौसम में चमकने वाले चांदनी चौक पर संकट के बादल
नई दिल्ली । शादियों का मौसम आने से 15-20 दिन पहले से चांदनी चौक में रौनक लौट आई थी। दिल्ली के विभिन्न स्थानों के साथ गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद समेत दूसरे राज्यों से और विदेश से दुकान, बुटिक तथा शादी वाले घरों के लोगों की खरीदारी से गुलजार हो गया था। खासकर अधिकतर दुकानों पर दुल्हनें अपने लिए लहंगा और साड़ी पसंद करते दिखाई देती थीं। यह स्थित कुछ दिन पहले तक यथावत थी, लेकिन पंजाब से किसान आंदोलन का वेग उठने के साथ से पांच दिन पहले से इस ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण बाजार पर संकटों के बादल छा गए हैं। जो शादियों के इस मौसम में मायूसी देने को आमदा है। क्योंकि, पिछले कुछ दिनों में यहां के व्यापार में 75 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई है। स्थिति यह कि भविष्य में भी कारोबारी अनिश्चितताओं को देखते हुए थोक व खुदरा व्यापारियों ने लहंगा, साड़ी व सूट निर्माताओं को आर्डर देना फिलहाल काफी कम कर दिया है। उन्हें नहीं पता है कि यह आंदोलन कब तक चलेगा और आगे मांग की क्या स्थिति रहेगी। चिंतित दुकानदार बताते हैं कि दिल्ली तक के रास्ते बाधित होने तथा सुरक्षा व जाम संबंधित चिंताओं के चलते खरीदार दिल्ली आने से कतरा रहे हैं। ऐसे में उन्हें इंटरनेट माध्यम से संतुष्ट करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह ज्यादा सफल नहीं है। क्योंकि, व्यावसायिक वाहनों के भी आंदोलन के प्रभावित होने से सामान के पहुंचाने में दिक्कतें ज्यादा है। इस मुगलकालीन शहर में कपड़ों की बिक्री सैकड़ों वर्ष से होती आ रही है। खासकर शादियों को लेकर यहां के उत्पाद दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, मारीशस समेत अन्य देशों में लोकप्रिय है। इस बाजार के तकरीबन 30 हजार से अधिक दुकानों पर कपड़ों तथा परिधानों की बिक्री होती है। जहां उप्र, हरियाणा, बंगाल, गुजरात व पंजाब समेत अन्य राज्यों से लहंगे, साड़ी समेत अन्य परिधान व कपड़े तैयार होकर बिकने आते हैं। यह नए फैशन, गुणवत्ता व दर के मामले में काफी लोकप्रिय है। एक अनुमान के अनुसार प्रतिदिन यहां 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है, लेकिन किसान आंदोलन के चलते यह 100 करोड़ रुपये से भी घट गया है।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर