सीएम केजरीवाल आज कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए केजरीवाल
दिल्ली। Delhi Excise Policy Case में ईडी के समन पर पेश नहीं होने पर जांच एजेंसी कोर्ट पहुंची थी। इसे लेकर कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का समन भेजा था।इसी मामले में आज दिल्ली सीएम केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। यहां उन्होंने पेश होकर अपनी बात रखी और कोर्ट से वादा भी किया।
आज अदालत में मुख्यमंत्री की ओर से वरिष्ठ वकील रमेश गुप्ता पेश हुए। मुख्यमंत्री भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए कोर्ट में पेश हुए।केजरीवाल के वकील ने कोर्ट को बताया कि आज वह वर्चुअली जुड़ रहे हैं। इसे लेकर पेशी से छूट का आवेदन डाल रहे हैं। इसे लेकर अदालत ने पूछा कि छूट की क्या वजह है?इस पर केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने कहा, उनके कोर्ट में पेश होने से सभी को परेशानी होगी। इसके साथ ही दिल्ली में बजट सत्र चल रहा है और आज फ्लोर टेस्ट भी है। लेकिन वह कोर्ट के सामने खुद पेश होंगे।
उनकी बात सुनकर अदालत ने मामले की सुनवाई 16 मार्च तक के लिए टाल दी। इस पर ईडी के वकील ने कहा कि केजरीवाल को यह निर्देश दिया जाए कि वह खुद पेश होंगे या फिर उनके वकील गुप्ता की स्टेटमेंट इसके लिए रिकॉर्ड कर ली जाए।ईडी के वकील की इस दलील पर केजरीवाल के वकील बोले कि मैंने कहा कि वह पेश होंगे। आप ईडी के वकील हैं सिर्फ इसलिए आप कुछ भी नहीं कह सकते। अंत में अदालत ने 16 मार्च की अगली तारीख दे दी।सात फरवरी को अदालत ने पांच समन जारी होने के बाद भी पेश नहीं होने से जुड़ी ईडी की शिकायत पर केजरीवाल के विरुद्ध समन जारी कर 17 फरवरी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। ईडी ने 14 फरवरी को छठा समन जारी कर केजरीवाल को 19 फरवरी को पेश होने को कहा है।
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर
शहर के लॉज पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त 18 लोग हिरासत में
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे