माता-पिता को गले लगाकर भावुक हुए सीएम केजरीवाल
नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से निकलने के बाद अपने घर पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। इस दौरान अपने माता-पिता को गले लगाकर सीएम केजरीवाल भावुक हो गए। उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। आरती उतारी गई और तिलक लगाया गया। सीएम केजरीवाल 50 दिनों बाद जेल से बाहर आए हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति के मामले में 1 जून तक सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी है। 2 जून को उन्हें सरेंडर करना होगा। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा पूरी दुनिया में मां-बाप से बढ़कर कुछ नहीं होता है। जिसके साथ मां बाप का आशीर्वाद हो उसका कोई तानाशाह कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आदम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 11 मई से पार्टी के चुनाव प्रचार-प्रसार का काम संभाल लेंगे। केजरीवाल जेल से रिहा होने के बाद शनिवार को पहली बार रोड शो में शामिल होंगे। वो 11 मई को दक्षिणी दिल्ली से आप प्रत्याशी सहीराम पहलवान के लिए रोड शो करेंगे। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी साथ में मौजूद रहेंगे। दोनों नेता पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी कुलदीप कुमार के लिए भी कल रोड शो करेंगे। दिल्ली में शनिवार को रोड शो में शामिल होने से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-पाठ करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए यहां मौजूद रहने को कहा है। इसके बाद वो पार्टी दफ्तर में अपने नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे और फिर शाम को अपने पार्टी के प्रत्याशियों के लिए रोड शो में शिरकत करेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण