42 साल की उम्र में को-स्टार को मिला अपना हमसफर
जोया अख्तर की पॉपुलर वेब सीरीज Made in Heaven में करण मेहरा के किरदार में नजर अर्जुन माथुर को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब खबर है कि एक्टर ने 42 साल की उम्र में गुपचुप ब्याह रचा लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो
अर्जुन माथुर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड टिया तेजपाल से शादी कर ली है। हालांकि दोनों में से किसी ने इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन इनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों कपल दूल्हा-दुल्हन की तरह तैयार नजर आए। फोटो में अर्जुन लाल रंग के कुर्ता पैजामा में नजर आए जबकि टिया ने नारंगी और पीले कलर की एक बेहद सिंपल साड़ी पहनी थी। दोनों के गले में जयमाल भी पड़ा हुआ है और ये एक दूसरे की आंखों में देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं।
फैंस देने लगे शुभकामनाएं
यह तस्वीर Reddit पर किसी यूजन ने पोस्ट की है। इसके साथ कैप्शन में लिखा था,"मेड इन हेवन के अर्जुन माथुर ने आज शादी कर ली"। जैसे ही तस्वीर ऑनलाइन वायरल हुई फैंस और यूजर्स उन्हें शुभकामनाएं देने लगे। एक Reddit यूजर ने लिखा,“प्यारी तस्वीर! शो में तड़क भड़क वाली महंगी शादी कराने वाले को पता है कि सुंदरता सादगी में निहित है।" एक अन्य यूजर ने कहा,"मैं आपके लिए बहुत खुश हूं।" दूसरे ने कमेंट किया,"बधाई हो।"
साल 2010 में हुई थी पहली शादी
बता दें कि इससे पहले अर्जुन माथुर ने साल 2010 में सिमरित मल्ही से शादी की थी। ये रिश्ता दो साल चला और इसके बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद अर्जुन ने टिया को डेट करना शुरू कर दिया था। टिया और अर्जुन कई सालों से एक साथ हैं लेकिन अपने रिश्ते को इन्होंने प्राइवेट रखा।टिया एक जानी मानी प्रोडक्शन डिजाइनर हैं और उन्होंने लाइफ ऑफ पाई,रमन राघव 2.0, द व्हाइट टाइगर,गेम और बार बार देखो जैसे बड़े बजट वाले प्रोजेक्ट्स में काम किया है। वहीं शो में lतारा खन्ना के किरदार में नजर आई शोभिता धुलिपाला ने इसी साल 8 अगस्त को साउथ स्टार नागा चैतन्य के साथ सगाई कर ली थी। नागा कि पहली शादी एक्ट्रेस सामंथा प्रभु के साथ हुई थी हालांकि बाद में इनका हो गया था।
यात्रियों को इंतजार, वंदे भारत के नए स्टॉप पर फिलहाल रोक
कांग्रेस का हमला, पीएम का इजराइल दौरा बताया असंतुलित कदम
सिक्किम में मौसम का कहर, सेना और प्रशासन ने संभाली मोर्चा
पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात, बेटे पर हत्या का आरोप
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
साक्ष्य के अभाव में हाई कोर्ट का फैसला, हत्या मामले में मां दोषमुक्त
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
घरेलू विवाद बना खूनखराबे की वजह? पुलिस जांच में जुटी
T20 WC: मिलर संग वीडियो पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर को मिली दुष्कर्म की धमकी? शरीर को लेकर भी हुईं अभद्र टिप्पणियां