दिल्ली मेयर चुनाव का कांग्रेस ने किया बहिष्कार
नई दिल्ली । दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना है लेकिन कांग्रेस ने इस चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। इस पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने पूछा है कि वह बीजेपी के साथ है या फिर इंडिया गठबंधन के साथ है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव का कांग्रेस बहिष्कार कर रही है। सवाल कांग्रेस से पूछना चाहिए कि आखिरकार वह बीजेपी के साथ है या फिर इंडिया गठबंधन के साथ है। दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर संजय सिंह ने कहा हमारे पास नंबर है। हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम चुनाव जीत रहे हैं और चुनाव में देरी के लिए उन्होंने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। संजय सिंह ने पीठासीन अधिकारी को लेकर कहा आज चुनाव में सब सही हो जाएगा। पिछली बार मेयर चुनाव के दौरान हुए हंगामा और मारपीट हुई थी। इस पर संजय सिंह ने कहा, आम आदमी पार्टी हमेशा से शांतिपूर्ण चुनाव चाहती है और आज भी उम्मीद है कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से ही संपन्न होगा। कांग्रेस ने मेयर चुनाव में देरी करने के आरोप लगाए हैं। इसके पार्षदों ने कहा कि इस बार दलित समाज से मेयर होगा जिसे काम करने के लिए सिर्फ पांच महीने ही मिलेंगे। अपने सवालों को लेकर कांग्रेस के पार्षद वेल में खड़े हो गए और दलित मेयर का हक मारा गया के नारे लगाने लगे। उन्होंने दलित मेयर को इंसाफ दो, चार महीने नहीं पूरा साल दो के भी नारे लगाए। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस पार्षद सदन से बाहर निकल गए। कांग्रेस का यह रुख आम आदमी पार्टी को पसंद नहीं आया। एमसीडी के डिप्टी मेयर मोहम्मद इकबाल ने कहा कि इस तरह चुनाव का बहिष्कार करना गलता है। चूंकि हम दोनों एक ही गठबंधन का हिस्सा हैं इसलिए कांग्रेस को आम आदमी पार्टी का साथ देना चाहिए।
सरकारी दफ्तरों में अब नहीं चलेगी ढिलाई, CM का स्पष्ट संदेश
₹347 करोड़ के शेयर कुर्की पर लगी मुहर, सोम को बड़ा झटका
बंजल के शाही प्रोटोकॉल विवाद पर नोटिस जारी
गौतम बुद्ध नगर में पुलिस महकमे में हलचल, दो डीसीपी बदले
दिल्ली में होगा फिल्म फेस्टिवल, सीएम रेखा गुप्ता ने किया एलान; इन कलाकारों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ लोगो
राजधानी से सटे गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, लापरवाही ने छीनी जिंदगी
इंदौर: नर्सिंग छात्राओं की पढ़ाई पर असर, अचानक मिला हॉस्टल खाली करने का आदेश
राजधानी में स्वरोजगार को बढ़ावा, खादी योजना से बदलेगी तस्वीर
हादसों की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगाने की तैयारी, केंद्र ने लिया संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद एनसीईआरटी बैकफुट पर, मांगी माफी