दिल्ली में आज कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने जहां अपने 24 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया तो वहीं दूसरी तरफ सबकी नजरे अब कांग्रेस पार्टी पर टिकी हुई है। दिल्ली में 11 मार्च को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी। लेकिन उससे पहले शनिवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी।
बता दें कि टिकट को लेकर ही शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। सीईसी की बैठक से पहले 2 दिन स्क्रीनिंग कमेटी मे नामों पर मंथन होगा। बता दें कि करीब 15 सीटों पर अबतक आम सहमति नहीं बन पाई है। बताया जा रहा है कि बैठक मे शामिल होने मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता कल दिल्ली जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को हुई सीईसी की बैठक में नेताओं को निर्देश दिए गए है कि सिंगल नाम स्क्रीनिंग कमेटी के बैठक में फाइनल करें। वहीं 11 मार्च को सीईसी की होने वाली बैठक में नाम फाइनल हो जाएंगे। इसके बाद कांग्रेस सूची जारी कर सकती है।
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी