दूषित जल आपूर्ति से बढ़ा बीमारियों का खतरा
फरीदाबाद|पलवल के छांयसा गांव में पेयजल आपूर्ति के छह सैंपल फेल पाए गए हैं। छह विभिन्न घरों से लिए गए इन सैंपलों में ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और कुछ मामलों में जानलेवा भी साबित हो सकता है। वहीं, गांव के छह घरों के कूंडे (पानी जमा करने के लिए जमीन में बने टैंक) में भी बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। 110 घरों में से लिए गए सैंपलों में से 57 में क्लोरीन भी कम मिला।जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। विभाग के अनुसार, लोगों के बीमार होने के केस बढ़ने पर विभाग ने गांव में 386 सैंपल लिए थे। इनमें से बैक्ट्रोलोजिकल जांच के लिए 176 सैंपल भेजे गए। 76 की रिपोर्ट आ चुकी है, जिनमें 9 प्रतिशत में बैक्टीरिया मिला है। अभी 210 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे नहीं गए। जनस्वास्थ्य विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरवार को सरकार को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है। हालांकि इस रिपोर्ट में दूषित पानी को मौत का कारण नहीं माना गया। विभाग ने गांव में बीमारी से केवल सात मौतें होने की ही पुष्टि की है।शुक्रवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। विधानसभा में विपक्ष इस मामले में सरकार की घेराबंदी कर सकता है। पंचकूला स्थित जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग मुख्यालय ने इसीलिए वीरवार को ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके सरकार को भेज दी है।
चार प्रकार के टेस्ट होते हैं...
बैक्ट्रोलोजिकल टेस्ट के दाैरान घरों में पानी आपूर्ति वाले सभी सैंपल लिए जाते हैं। इसमें देखा जाता है कि घरों तक पानी में बैक्टीरिया का मिश्रण तो नहीं हो रहा। ओटी टेस्ट में केमिकल की कुछ बूंदे डालकर यह देखा जाता है कि पानी से कोलीफार्म बैक्टीरिया खत्म करने के लिए क्लोरीन है कि नहीं। इसी तरह से अमोनिया, हेवी मेटल के टेस्ट में पानी की गुणवत्ता और आपूर्ति मानकों पर खरी उतर रही है कि यह भी देखा जाता है।
अधिकतर सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
176 में से शेष 100 सैंपलों की बैक्ट्रोलोजिकल रिपोर्ट लैब से आना शेष है। विभाग ने जो पानी की आपूर्ति हो रही है, उसके भी अमोनिया टेस्ट के 14 व हेवी मेटल के छह सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित