ठेकेदार ने जलकल विभाग के अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
गाजियाबाद। संभव कार्यक्रम के तहत आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को एक ठेकेदार ने जलकल विभाग के अधिकारियों पर 21 लाख रुपये हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है।शक जताया है कि जो कार्य उनके द्वारा किया गया है, उसका भुगतान रकम की बंदरबाट करने के लिए किसी दूसरी फर्म को कर दिया गया है। इस मामले में जलकल विभाग के अधिकारी फंसते नजर आ रहे हैं। नगर आयुक्त ने जांच के लिए समिति गठित कर कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित को दिया है।शिकायतकर्ता हरिओम त्यागी ने बताया कि छह साल पहले नगर निकाय चुनाव होने से पहले उनको टेंडर के माध्यम से नेहरू नगर में सीवर लाइन डालने के लिए 11 लाख और नो लाख रुपये के दो कार्य जलकल विभाग से मिले थे, उन्होंने कार्य पूरा करने के बाद भुगतान के लिए फाइल जलकल विभाग के अधिकारियों को दी, जिस वक्त कार्यादेश जारी किया गया था उस वक्त अवर अभियंता दूसरा था और जब कार्य पूरा हुआ तो अवर अभियंता दूसरा था।
आरोप है कि छह साल से जलकल विभाग के अधिकारी भुगतान को लेकर आश्वासन देते रहे, लेकिन भुगतान नहीं किया, बाद में फाइल ही गुम हो जाने की बात कहने लगे। उन्होंने मामले की शिकायत पूर्व नगर आयुक्त से की, इसके बाद जांच होने पर फाइल तो मिल गई, लेकिन अधिकारी उनके द्वारा कार्य किए जाने पर ही सवाल उठाने लगे।पीड़ित ने साक्ष्य के तौर पर तत्कालीन स्थानीय पार्षद द्वारा फर्म द्वारा किए गए कार्य की पुष्टि करता हुआ पत्र दिया गया, आरोप लगाया कि न तो उनका टेंडर रद करने का नोटिस दिया गया न ही कार्य रोकने का ही नोटिस दिया गया, जब कार्य उन्होंने पूरा करा दिया तो भुगतान के लिए छह साल से अधिकारी दौड़ा रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित