इंडिया गठबंधन का संयोजक तय, लेकिन बाद में होगी घोषणा
नई दिल्ली । इंडिया गठबंधन के संयोजक को लेकर जद्दोजहद के बाद आखिर बैठक में नाम तो तय हो गया, लेकिन इसकी विधिवत घोषणा बाद में की जाएगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों को लेकर देश में राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन इंडिया के संयोजक पद को लेकर नाम प्रस्तावित किया गया है। संयोजक पद के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि विपक्षी गठबंधन को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे की योजना भी अभी तक सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल संयोजक पद के लिए अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। आज की बैठक में खड़गे को संयोजक बनाने को लेकर सभी दल सहमत थे। लेकिन ममता बनर्जी और अखिलेश यादव के बैठक में मौजूद नहीं होने से कोई ऐलान नहीं किया गया है। खबर है कि ममता बनर्जी और अखिलेश यादव के साथ चर्चा के बाद ही गठबंधन के संयोजक के नाम की घोषणा की जाएगी।
इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की चर्चा थी। लेकिन उन्होंने स्वयं ही इनकार कर दिया। बैठक में खुद नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस से किसी को कमान संभालनी चाहिए। जानकार बता रहे हैं कि चेयरपर्सन चुनना इंडिया ब्लॉक के सामने आने वाली कई चुनौतियों का केवल एक पहलू है। उन्हें अभी भी सभी दलों के बीच सीट बंटवारे के बेहद ही अहम मुद्दे से निपटना है। गौरतलब है कि ‘इंडिया’ या ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ कांग्रेस सहित विपक्षी दलों का एक समूह है। जो बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने और उसे 2024 के लोकसभा चुनावों में जीतने से रोकने के लिए बनया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित