मुठभेड़ में घायल बदमाश हिरासत में, पुलिस जांच तेज
गुरुग्राम में पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट की वारदात को अंजाम देने आए बदमाश के पैर में गोली लगी। गंभीर हालत में आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि आरोपी ने जिला नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम में लूट, चोरी, गृहभेदन और शस्त्र अधिनियम से जुड़ी करीब 10 वारदातों को अंजाम दिया था।गुरुग्राम में चार फरवरी की मध्यरात्रि को पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी राशिद सोहना इलाके में दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही सोहना अपराध शाखा के इंचार्ज ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी।नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने सोहना-अलवर रोड की ओर बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन तेज गति से बाइक चलाने के कारण वह असंतुलित होकर गिर गया।गिरने के बाद आरोपी ने भागते हुए पुलिस पर जानलेवा फायर किया, जिसमें एक गोली सरकारी वाहन के बंपर और एक गोली उप-निरीक्षक विनय के पास से गुजर गई। पुलिस ने चेतावनी देने और हवा में फायर करने के बावजूद आरोपी नहीं रुका, जिसके बाद कानून के दायरे में रहते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई। गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया।घायल आरोपी ने अपना नाम राशिद (उम्र-30 वर्ष) निवासी थलचाना, जिला डींग, राजस्थान बताया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक, एक पिस्टल और चार खोखले कारतूस बरामद किए। जांच जारी है और आरोपी से जुड़ी अन्य वारदातों की भी पड़ताल की जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित