दमोह: भैंसों से टकराया ऑटो, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल
दमोह। दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलाई गांव के नजदीक बुधवार दोपहर सवारी ऑटो भैंसों के झुंड से टकराकर पलट गया। हादसे में इलाज के लिए अस्पताल जा रहे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी का इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए ऑटो चालक की भी तलाश की जा रही है।
हादसे की जानकारी देते हुए निरपत सिंह ने बताया कि रामपुर बड़ा गांव से गुलाब रानी (50) अपने पति गोकुल गोंड के साथ ऑटो में सवार होकर बांदकपुर इलाज के लिए जा रही थीं। हिंडोरिया थाना के बिलाई और बनगांव के बीच अचानक सड़क पर भैंसों का झुंड आ गया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर भैंसों से टकराकर पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें पति-पत्नी को अधिक चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने गोकुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुलाब रानी का इलाज जारी है। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। मामले की जांच की जा रही है।
इधर, घंटाघर पर पलटा ई-रिक्शा
दमोह शहर के घंटाघर पर भी मंगलवार रात एक ई-रिक्शा पलट गया। गनीमत रही कि जैसे ही ई-रिक्शा पलटा, वहां मौजूद लोगों ने चालक और ई-रिक्शा को तुरंत उठा लिया। दरअसल, घंटाघर पर एसबीआई के एटीएम के पास एक गहरा गड्ढा है, जिसमें आए दिन वाहन फंसते हैं। मंगलवार रात जब ई-रिक्शा उस गड्ढे से निकला, तो उसका पहिया गड्ढे में फंस गया और वह पलट गया। घटना के समय रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, केवल चालक था, जिससे मामूली चोटें आई हैं।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर