चिंटेल्स सोसाइटी में सीबीआरआई की रिपोर्ट को लेकर गहरी नाराजगी
गुरुग्राम। चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के A,B और C टावर के लोगों की रविवार को बैठक हुई। इसमें लोगों ने कहा कि वह सीबीआरआई की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि प्रशासन सी टावर का थर्ड पार्टी संरचनात्मक ऑडिट कराए और इसके बाद कोई कदम उठाए। लोग जल्द ही जिला प्रशासन से मुलाकात करेंगे। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्दबाजी में फ्लैट खाली करने का आदेश दिया तो पुरजोर विरोध करेंगे।
सोसाइटी में A,B और C टावर के निवासियों की बैठक में हाल में सीबीआरआई द्वारा सी टावर को लेकर जारी रिपोर्ट पर चर्चा की गई। सीबीआरआई की रिपोर्ट में सी टावर को रहने के लिए अयोग्य बताया गया है। लोगों का कहना है कि देखने में टावर में ऐसी कमी नहीं है। उनका कहना है कि पिछले साल IIT DELHI ने सी टावर को ठीक बताया था। सीबीआरआई ने A,B और C टावर की जांच की थी। उनका कहना है कि अंत में C टावर की जांच हुई थी। उनका कहना है कि A और B टावर की रिपोर्ट नहीं आई है। इससे पहले सी टावर की रिपोर्ट जारी कर दी गई। लोगों ने रिपोर्ट पर आशंका जताई है। उनका कहना है कि इसका थर्ड पार्टी मूल्यांकन होना चाहिए। स्थानीय लोग ने कहा कि जिला प्रशासन को भी सी टावर का मौका मुआयना करना चाहिए। उनका कहना है कि फ्लैटों को असुरक्षित बताकर खाली करने के लिए प्रशासन को आदेश जारी नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि पहले जो टावर असुरक्षित घोषित हो चुके हैं, उन लोगों को किराया दिया जाए और एक तय समय में फ्लैट का निर्माण कराया जाए।
चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान राकेश हुड्डा ने बताया कि A,B और C टावर के लोगों की बैठक हुई है। उनका कहना है कि लोग सीबीआरआई की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। C टावर के फ्लैट मालिक अगले सप्ताह अतिरिक्त उपायुक्त और उपायुक्त से मिलेंगे और अपनी चिंताओं को साझा करेंगे। बैठक में ऑनलाइन समेत 90 लोग शामिल हुए। उनका कहना है कि प्रशासन को लोगों की मांग पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि असुरक्षित टावरों में D,E,F,G और H को तोड़ा जा रहा है। वहीं, J टावर को तोड़ने से पहले लोगों को फ्लैट खाली करने के लिए प्रशासन ने आदेश जारी किया हुआ है। J टावर के लोगों का कहना है कि उन्हें शिफ्ट करने के लिए 40 हजार रुपये और छह माह का किराया मिले। J टावर में रह रहे आठ फ्लैट के लोगों ने अभी फ्लैट खाली नहीं किया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित