दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख आज
दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। उम्मीदवारों की जांच 18 जनवरी को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। मतदान की तारीख 5 फरवरी और गिनती की तारीख 8 फरवरी है। कल तक 841 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 500 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे 70 विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 841 हो गई है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नामांकन दाखिल करने वालों में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शामिल हैं। मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र से, गोपाल राय ने बाबरपुर से और सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया, जहां वह AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे। AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने मुस्तफाबाद सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
रोजगार और व्यापार को बढ़ावा देगा गोंदिया–जबलपुर रेल प्रोजेक्ट
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
45 वर्षीय अधेड़ पर नाबालिग को डरा-धमकाकर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
ग्वालियर–सागर समेत बदलते नियमों के बीच शराब कारोबारियों की रणनीति
एलएनसीटी युनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने निभाई पक्ष और विपक्ष की भूमिका
अब 7 दिन की गैरहाजिरी पर नहीं हटेंगे अतिथि शिक्षक, बदला नियम
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, शव रेफर
जापान में मैग्लेव की सवारी, 500 की रफ्तार से प्रभावित हुए सीएम योगी
Madhya Pradesh विधानसभा में गूंजा कोल ब्लॉक विवाद, विपक्ष का वाकआउट