दिल्ली के व्यापारियों को मिला बीजेपी का साथ
नई दिल्ली । दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया फ्री होल्ड करने और पार्किंग को हटाने की मुहिम में लगे व्यापारियों को अब भारतीय जनता पार्टी का साथ मिल गया है। दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बवाना सेक्टर 3 में बवाना इंडस्ट्रियल एरिया को फ्री होल्ड करने और पार्किंग को हटाने समेत उद्यमियों पर जबरदस्ती लादे गए टोल टैक्स, बिजली के दुगने रेट, सम्पति कर नोटिसों के विरूद्ध एवं बवाना को डीएसआईडीसी से फ्री होल्ड करवाने के मुद्दों पर हुंकार सभा को संबोधित दिल्ली में एक ऐसी सरकार है, जो आम जनता को लूटने से पीछे नहीं हट रही है। फिर वह व्यापारियों और उद्यमियों को कहां छोड़ेगी। वीरेंद्र सचदेवा ने सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे व्यापारियों के साथ खड़े होने और उनकी समस्या सुनने के लिए आ रहे थे, तो उन्हें रोकने की कोशिश की। महंगे कॉमर्शियल बिजली के मुद्दे को उठाते हुए सचदेवा ने कहा की, जब हरियाणा सरकार अगर 8 रुपये प्रति यूनिट की दर पर ओधोगिक बिजली दे सकती है, तो दिल्ली सरकार क्यों उनसे 18.50 रुपये की दर से बिजली का बिल वसूल रही है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की मदद के लिए स्व। मदन लाल खुराना एवं स्व। साहिब सिंह वर्मा ने बवाना इंडस्ट्रियल एरिया बनाया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने डिडोग्स एक्ट लगा दिया। बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने सवालिया लहजे में पूछा कि डीएसआईडीसी ने एक कंपनी के साथ एग्रीमेंट किया, लेकिन उनकी शर्तें आज दिल्ली के व्यापारी क्यों भुगतें? जब हम मरम्मत चार्ज दे रहे हैं और सड़कें हमारे पैसे से बन रही हैं, तो फिर हम टैक्स क्यों दें? उन्होंने कहा कि व्यापारियों के ऊपर अतिरिक्त दबाव बढ़ाने के लिए टोल टैक्स लगाया गया, जबकि यह केजरीवाल सरकार की नाकामी है। उन्होंने पार्किंग लॉस डेवलपमेंट नहीं किया। ऐसे में सरकार की नाकामी की सजा व्यापारी क्यों भुगतें।
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद