वॉट्सऐप चैट देख दिल्ली की अदालत ने बलात्कार के आरोपी को किया बरी
नई दिल्ली । दिल्ली की एक अदालत ने वॉट्सऐप चैट को आधार बनाकर बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप उन दोनों के बीच व्हाट्सएप चैट के रूप में वैज्ञानिक साक्ष्य के प्रकाश में टिक नहीं सकते। महिला और आरोपी को उनके रिश्तेदारों द्वारा शादी के प्रस्ताव के माध्यम से मिलवाया गया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पवन कुमार ने 14 अक्टूबर को पारित आदेश में कहा कि एफआईआर दर्ज कराने में लगभग पांच महीने की देरी हुई थी। उन्होंने महिला के इस स्पष्टीकरण को भी खारिज कर दिया कि उसे आरोपी से शादी करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता महिला अच्छी पढ़ी-लिखी और परिपक्व है। इसलिए यह नामुमकिन है कि वह आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बजाय उससे शादी करने का फैसला ले ले। न्यायाधीश पवन कुमार ने आगे कहा कि चैट से यह स्पष्ट था कि आरोपी ने पहले ही शिकायतकर्ता से शादी करने से इनकार कर दिया था। साथ ही यहां तक कि महिला का परिवार भी उसके लिए अच्छे रिश्ते की तलाश कर रहा था। न्यायाधीश ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी इस तथ्य से और भी जटिल हो जाती है कि एफआईआर तब दर्ज कराई गई जब आरोपी ने महिला को बातचीत के सभी चैनलों पर ब्लॉक कर दिया था। अदालत ने आरोपी के वकीलों शशांक दीवान और निकिता दीवान की दलीलों पर गौर किया कि घटना से पहले और बाद में हुई वॉट्सऐप चैट अभियोजन पक्ष के मामले को पूरी तरह से झूठा साबित करती है। न्यायाधीश ने कहा कि अभियोजन पक्ष के सभी साक्ष्यों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने और पढ़ने के बाद अदालत का विचार है कि महिला द्वारा अपने बयानों में लगाए गए मौखिक आरोप, आरोपी और उसके बीच वॉट्सऐप चैट के रूप में मौजूद पुख्ता वैज्ञानिक साक्ष्य के प्रकाश में टिक नहीं सकते।
सरकारी दफ्तरों में अब नहीं चलेगी ढिलाई, CM का स्पष्ट संदेश
₹347 करोड़ के शेयर कुर्की पर लगी मुहर, सोम को बड़ा झटका
बंजल के शाही प्रोटोकॉल विवाद पर नोटिस जारी
गौतम बुद्ध नगर में पुलिस महकमे में हलचल, दो डीसीपी बदले
दिल्ली में होगा फिल्म फेस्टिवल, सीएम रेखा गुप्ता ने किया एलान; इन कलाकारों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ लोगो
राजधानी से सटे गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, लापरवाही ने छीनी जिंदगी
इंदौर: नर्सिंग छात्राओं की पढ़ाई पर असर, अचानक मिला हॉस्टल खाली करने का आदेश
राजधानी में स्वरोजगार को बढ़ावा, खादी योजना से बदलेगी तस्वीर
हादसों की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगाने की तैयारी, केंद्र ने लिया संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद एनसीईआरटी बैकफुट पर, मांगी माफी