दिल्ली मेट्रो में चोरी का मामला: पुलिस ने एक और केबल चोर पकड़ा, वायर बरामद
दिल्ली। मेट्रो की नई लाइन से केबल चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और चोर को पकड़ा है। बीती 12 मार्च को आजापुर मेट्रो केबल चोरी मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी शाहिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 30 मीटर तांबे का केबल भी बरामद की है। यह गिरफ्तारी चोरी की घटना की जांच के दौरान हुई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। केबल खरीदने वाले लोगों की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की तैयारी में है। इस कार्रवाई से मेट्रो परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। यह मामला मेट्रो संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती 12 मार्च की सुबह करीब 4:20 बजे डीएमआरसी के ओसीसी/एमबी सिग्नल कंट्रोलर एमआरएस मजलिस पार्क से सिग्नलिंग केबल चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रात्रि गश्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने पास के जंगल में कुछ लोगों को तांबे के लिए तार पिघलाते देखा। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी, दिल्ली निवासी शेख शफीक के रूप में हुई है। आजादपुर मेट्रो पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता और डीएमआरसी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।।
1000 मीटर सिग्नलिंग केबल गायब हुई
शिकायतकर्ता जसबीर सिंह एमआरएस मजलिस पार्क ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लगभग 1000 मीटर सिग्नलिंग केबल गायब पाई गई। पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है और आगे की जांच जारी है। मेट्रो पुलिस और डीएमआरसी की टीम ने संवेदनशील स्थानों का संयुक्त सर्वेक्षण भी किया है।
8 मार्च को पीएम ने किया था नई लाइन का उद्घाटन
जिस मेट्रो की नई लाइन पर चोरी हुई है, वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को दिल्ली मेट्रो के दो कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इसमें से एक कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली को देश की पहली रिंग मेट्रो मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को 33,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी छी। इसमें दो नए मेट्रो रेल कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी शामिल है।
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ा, ईरान का नया कदम; जहाजों की राह बदली
वैश्विक मंच पर भारत का कद ऊंचा, संयुक्त राष्ट्र ने सौंपी चार बड़ी जिम्मेदारियां
बंगाल चुनाव 2026: BJP का मास्टर प्लान तैयार, घोषणापत्र में क्या होगा खास?
चुनावी मैदान में उतरे नरेंद्र मोदी, रैली और रोड-शो से गरमाया माहौल
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा