प्रगति मैदान में ट्रेड फेयर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
नई दिल्ली । दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवंबर से 27 नवंबर तक 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन गुरुवार को दोपहर एक बजे होगा। वार्षिक मेले में विदेशों सहित भारत के सभी हिस्सों से ट्रेड प्रमोशन की भागीदारी होती है। ट्रेड फेयर बड़ी संख्या में बिजनेस विजिटर्स और आम जनता को आकर्षित करता है। ऐसे में मेला देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इससे प्रगति मैदान के आसपास जाम की समस्या हो जाती है। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रही है। यातायात व्यवस्था की तैयारियों की जांच के लिए बुधवार की सुबह 11.30 बजे भारत मंडपम में अजय चौधरी, आईपीएस, विशेष पुलिस आयुक्त, यातायात (जोन-2) द्वारा एक ब्रीफिंग सह बैठक आयोजित की गई। इस ब्रीफिंग बैठक में आईटीपीओ, डीसीपी/यातायात (नई दिल्ली रेंज) के अधिकारियों के साथ-साथ मेले के दौरान यातायात प्रबंधन में तैनात यातायात कर्मचारियों ने भाग लिया।
सरकारी दफ्तरों में अब नहीं चलेगी ढिलाई, CM का स्पष्ट संदेश
₹347 करोड़ के शेयर कुर्की पर लगी मुहर, सोम को बड़ा झटका
बंजल के शाही प्रोटोकॉल विवाद पर नोटिस जारी
गौतम बुद्ध नगर में पुलिस महकमे में हलचल, दो डीसीपी बदले
दिल्ली में होगा फिल्म फेस्टिवल, सीएम रेखा गुप्ता ने किया एलान; इन कलाकारों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ लोगो
राजधानी से सटे गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, लापरवाही ने छीनी जिंदगी
इंदौर: नर्सिंग छात्राओं की पढ़ाई पर असर, अचानक मिला हॉस्टल खाली करने का आदेश
राजधानी में स्वरोजगार को बढ़ावा, खादी योजना से बदलेगी तस्वीर
हादसों की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगाने की तैयारी, केंद्र ने लिया संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद एनसीईआरटी बैकफुट पर, मांगी माफी