दिल्ली पुलिस ने विकासपुरी में बाइक स्टंट करने वाले युवक को किया गिरफ्तार!
दिल्ली पुलिस ने विकासपुरी में बाइक पर लड़की के साथ स्टंट करने वाले युवक को पकड़ लिया है. पुलिस ने आरोपी युवक और युवती को CCTV कैमरे की मदद से 24 घंटे में खोज लिया. दरअसल, लड़की के साथ बाइक पर स्टंट करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और स्टंट करने वाले युवक की खोज शुरू कर दी. ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी को पकड़कर बाइक का चालान कर दिया. विकासपुरी से वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक पर लड़की के साथ स्टंट कर रहा है. युवक की बाइक की टंकी पर लड़की बैठी हुई है और आरोपी युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना है. वहीं बाइक के पीछे चल रहे एक कार सवार ने वीडियो बना लिया, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
वीडियो वायरल होने पर पुलिस हुई सक्रिय
वायरल वीडियो विकासपुरी का बताया जा रहा. बाइक पर स्टंट कर रहे युवक की गाड़ी का नंबर साफ नहीं दिख रहा था. जिसके बाद पुलिस ने वीडियो बनाने वाले शख्स की तलाश की. कार सवार शख्स से पूछताछ पर पता चला की घटना 15 सितंबर की है. वहीं वीडियो बनाने वाले शख्स ने पूछताछ में बताया कि आरोपी युवक की गाड़ी का नंबर उसके पास नहीं है.
CCTV फुटेज से मिली नई जानकारी
बाइक पर स्टंट करने वाले युवक को पकड़ने के लिए पुलिस ने विकासपुरी से लेकर पीरागढ़ी तक के CCTV कैमरों को खंगाला. इसके बाद आरोपी की गाड़ी का चालान काट दिया गया. हालांकि पुलिस के मुताबिक इस तरह की हरकत करने वालों को 11 हजार रुपए का जुर्मान और एक से छह माह के लिए जेल हो सकती है.
परिवार में भरोसे का संकट, रिश्तों पर उठे सवाल
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
पत्नी से दुष्कर्म के बाद नवजात को अगवा करने का मामला
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं
IND vs ZIM: रिंकू नहीं खेले तो कौन लेगा उनकी जगह? जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
25 दिन की छुट्टी लेना पड़ा भारी, DGP ने दिखाई सख्ती
CG Budget Session: अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, गिग वर्करों के लिए उठाया श्रम कानून का मुद्दा, मंत्री ने दिया जवाब
Raipur: रायपुर वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति, इन जगहों पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण