बम की झूठी धमकी के बाद दिल्ली पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा
पुलिस ने एक नाबालिग को दिल्ली पुलिस मुख्यालय को एक ईमेल भेजने के आरोप में पकड़ा है जिसमें कहा गया था कि बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में बम लगाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इलाके की अच्छी तरह जांच करने के बाद ई-मेल भेजने वाले को पकड़ा गया जो एक नाबालिग है। उसने बताया कि नाबालिग को उसके माता-पिता को सौंपने से पहले पुलिस ने उसकी ‘काउंसलिंग' की।
दिल्ली पुलिस मुख्यालय मध्य दिल्ली में जय सिंह रोड पर नांगलोई से लगभग 18 किलोमीटर दूर है। मुख्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ईमेल भेजने वाला लड़का एक अपरिपक्व बच्चा है और इसलिए उसके हित में और किशोर न्याय अधिनियम का अनुपालन करते हुए उसकी पहचान का विवरण साझा नहीं किया जा सकता।'' इसमें कहा गया, ‘‘मेल शरारत के लिए भेजा गया था। उचित ‘काउंसलिंग' के बाद किशोर को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।''
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
सिंधिया कप से पहले भोपाल लेपर्ड्स का बड़ा ऐलान, अरशद पर फिर जताया भरोसा
किसानों को समय पर भुगतान का आश्वासन
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
गुस्से में उठाया खौफनाक कदम, विशेषज्ञों ने दी संयम की सलाह
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में