दिल्ली विश्वविद्यालय ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में किए बदलाव
दिल्ली विश्वविद्यालय ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के नए नियम जारी किए हैं। इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। अब इनको लेकर शिक्षक संगठन विरोध जता रहे हैं। उन्होंने पहली की प्रक्रिया में पूरी शिक्षक भर्ती करने की मांग की है।दूसरी ओर, डीयू प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों के मुताबिक ही बदलाव किए गए हैं। डीयू का स्तर और बढ़ाने के लिए प्रक्रिया के नियमों को उच्च स्तरीय बनाने की कोशिश की गई है।डीयू में आम चुनाव से पहले शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया का पहला चरण पूरा किया गया था। इसमें चार हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई। चुनाव संपन्न होने के बाद प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा रही है। इसके लिए नई नियमावली जारी की गई है।इसमें शिक्षकों को साक्षात्कार के लिए बुलाने के सभी स्नातक, परास्नातक के अंक, पीएचडी और शोध पत्रों के अंक मिलाकर कुल 100 में से 55 प्वाइंट होना अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उमीदवारों को पांच प्रतिशत की राहत दी गई है।इसके अलावा एक पद पर 40 और अतिरिक्त पदों पर 20-20 आवेदकों को आमंत्रित करने का नियम लागू कर दिया गया है। जबकि पहले सभी योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता था।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शादी के बाद खुद भी आबादी बढ़ाने की बात की
‘अगले साल तक सास मर जाए’ लिखकर लगाई प्रार्थना-पत्र
घटना के बाद कुछ देर मेट्रो सेवा प्रभावित
धुएं के गुबार से घिरा औद्योगिक क्षेत्र, लोगों में दहशत
विधासनभा में हंगामे के बीच भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की घोषणा
सदन में तीखी नोकझोंक, कई बार कार्यवाही बाधित
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात
खराब मौसम या तकनीकी गड़बड़ी? जांच में जुटी एजेंसियां