दिल्ली की सड़कें बनेंगी 'स्मूद'! परवेश वर्मा का दावा- 'एक दिन में 3400 गड्ढे भरेंगे', मानसून से पहले होगा काम?
मौसम विभाग ने 24 और 25 जून को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को दिल्ली के अंदर मानसून आने की संभावना जताई जा रही है. दिल्ली में मानसून अब कभी भी दस्तक दे सकता है. उससे पहले दिल्ली में गड्डे भरने का काम किया जा रहा है. दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने बताया कि हमारा कमिटमेंट दिल्ली के लोगों को अच्छी सड़कें देने का है, क्योंकि अभी मानसून कभी भी आ सकता है, इसलिए पीडब्ल्यूडी सारे इंजीनियर्स और स्टाफ के साथ में और फुल फोर्स के साथ में हमने एक ही दिन में 3400 गड्ढे भरने का बेड़ा उठाया है.
मंत्री परवेश वर्मा ने आगे जानकारी देते हुए कहा, ‘सुबह 11 बजे तक हमने 50 प्रतिशत से ज़्यादा गड्ढे भर दिए हैं, शाम तक सारे गड्ढे भर दिए जाएंगे, हमारी सरकार की जो पारदर्शिता है, जो कमिटमेंट है, कि हमें दिल्ली को अच्छी और वर्ल्ड क्लास सड़कें देनी हैं. पहले दिल्ली में अच्छी सड़कें होती थीं. पहले जब दिल्ली से बाहर जाते थे तो पता होता था कि दिल्ली खत्म हो रही है और दिल्ली में आते हैं तो पता होता है कि दिल्ली शुरु हो गई है, दिल्ली में इतने गड्ढे हैं.’
‘गड्ढों की वजह से बहुत सारे एक्सीडेंट होते हैं’
उन्होंने कहा कि पीछे की सरकारों ने कोई काम नहीं किया. दिल्ली में अच्छी सड़कें दें ताकि कोई भी एक्सीडेंट न हो. गड्ढों की वजह से बहुत सारे एक्सीडेंट होते हैं, बहुत सारे लोगों की मौतें होती हैं तो वो भी न हो ये हमारा कमिटमेंट हैं. परवेश वर्मा ने खुद मौके पर पहुंचकर इस काम का जायजा लिया.
मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को बारिश की उम्मीद जताई है. सोमवार को कुछ बादल छाए रहे, ऐसे में आस लगाई जा रही है कि मानसून जल्दी ही दिल्ली में दस्तक दे सकता है और दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन