शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया शुभारंभ
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व कौशल को भी विकसित करता है। प्रदेश सरकार युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और खेल अधोसंरचना को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अंकुर खेल मैदान, भोपाल में शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएँ दीं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. विपिन तिवारी ने बताया कि शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन लगातार सात वर्षों से किया जा रहा है और इसे खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और दर्शकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस प्रतियोगिता में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें चिकित्सकों और वकीलों की टीम भी शामिल हैं।
हरीश रावत के बयान पर चर्चा तेज: खुद को बताया ‘तांत्रिक’, कहा—मैं घमंडी हूं, जानें पूरा मामला
10 रुपये के विवाद में नौकरी छिनी, अदालत ने पलटा फैसला
चुनावी सूची अपडेट का बड़ा खुलासा: 12 राज्यों में करोड़ों नाम हटे और जोड़े गए, कुल संख्या में बड़ी कमी
क्रिकेट से ज्यादा रिश्तों की चर्चा, वायरल हुआ पांड्या मोमेंट
सरकार का बड़ा अभियान, लाखों घरों तक पहुंचेगी जनगणना टीम
यात्रियों को झटका, कन्फर्म टिकट के बावजूद नहीं मिली सीट
ओडिशा रथ यात्रा विवाद: तारीख पर असहमति से बढ़ी टकराहट, श्रद्धालुओं में असमंजस
क्रिकेट के मैदान से बाहर विवाद, RR मैनेजर को नोटिस