राज्यसभा के लिए देवेंद्र प्रताप सिंह ने दाखिल किया नामांकन, कहा....
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा में राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। वे जनजाति समाज से आते हैं और रायगढ़ राज परिवार से हैं। राजा चक्रधर की याद में प्रदेश में चक्रधर समारोह आयोजित किया जाता है। देवेंद्र प्रताप सिंह इन्ही के परपोते हैं। इनके पिता स्व. सुरेंद्र प्रताप सिंह दो दशक तक लैलूंगा विधानसभा से विधायक थे।
नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।
नामांकन दाखिल करने के बाद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कही ये बात
देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी इतना आगे पहुंचा देगी। मुझे इस बात की जानकारी करीब आधे घंटे बाद हुई जब प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से बात किया।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए की। उसके पहले रेलवे विभाग में सरकारी नौकरी में था। नौकरी से इस्तीफा देकर वर्ष-2003 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। तब से लगातार भाजपा और संघ से जुड़ा हूं।
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक