नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुंभाणी के भाजपा जॉइन करने की चर्चा
सूरत | अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत कांग्रेस के लिए गुजरात में चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं| चुनाव से पहले कांग्रसे के कई दिग्गज नेता और विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं| अब दक्षिण गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से उम्मीदवार निलेश कुंभाणी का नामांकन रद्द होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है| निलेश कुंभाणी का फोन बंद होने से उनके भाजपा जॉइन करने की चर्चा तेज हो गई है| बीते दिन नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता असलम साइकिलवाला ने आरोप लगाया था कि निलेश कुंभाणी ने भाजपा पैसे लेकर उम्मीदवारी का सौदा किया है| चर्चा है कि उम्मीदवार के चयन से लेकर नामांकन रद्द होने तक बड़ा खेल खेला गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की लापरवाही बरती गई| निलेश कुंभाणी का नामांकन रद्द होने के बाद 73 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब कांग्रेस सूरत से चुनाव नहीं लड़ पाएगी| कांग्रेस के पूर्व और भाजपा के मौजूदा नेताओं के साथ निलेश कुंभाणी के मधुर संबंध होने की चर्चा है| सूरत से लेक प्रदेश स्तर तक चर्चा है कि निलेश कुंभाणी के साथ खेल हो गया या फिर निलेश कुंभाणी ने कांग्रेस के साथ खेल खेला| निलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द होने के बाद एक चर्चा यह भी है कि सूरत लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध जीत सकते हैं| दूसरी ओर निलेश कुंभाणी का मोबाइल लगातार बंद आ रहा है| चर्चा है कि निलेश कुंभाणी ने भाजपा जॉइन कर सकते हैं| हांलाकि इस चर्चा को कोई ठोस समर्थन नहीं मिला है| लेकिन निलेश कुंभाणी का फोन बंद आने से अनेक तर्क वितर्क शुरू हो गए हैं|
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
सिंधिया कप से पहले भोपाल लेपर्ड्स का बड़ा ऐलान, अरशद पर फिर जताया भरोसा
किसानों को समय पर भुगतान का आश्वासन
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
गुस्से में उठाया खौफनाक कदम, विशेषज्ञों ने दी संयम की सलाह