नगर निगम के बजट पर चर्चा आज से शुरू
दिल्ली नगर निगम के बजट संशोधित अनुमान 2023-24 और बजट अनुमान 2024-25 पर पर आज से चर्चा शुरू होगी। इसमें सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के पार्षद चर्चा में भाग लेंगे। 5 से 7 फरवरी तक प्रतिदिन निगम सदन संचालित होगा। इसके बाद 8 फरवरी को नेता सदन मुकेश गोयल बजट प्रस्ताव को अंतिम रूप देंगे। दिल्ली नगर निगम में पहली बार बजट स्थायी समिति और वार्ड समिति के साथी तदर्थ व विशेष समितियां के गठन के बिना ही पारित किया जा रहा है।इससे पहले यह सब कमिटियां और इसमें अध्यक्ष और डिप्टी चेयरमैन भाग लेते थे और अपने-अपने प्रस्ताव भी रखते थे, लेकिन वार्ड कमेटी और स्थाई समितियां का गठन नहीं हुआ तो इस बार वह भी प्रक्रिया नहीं हुई।अब सीधे सदन से ही बजट को पास किया जा रहा है। 30 जनवरी को बजट पर नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह ने अपना वक्तव्य दिया था और आप सरकार का घेराव किया था। साथ ही कई महत्वपूर्ण सुझाव भी सत्ता पक्ष को दिए थे।
CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, 238 पदों के लिए कड़ी सुरक्षा
पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उलटफेर: कुछ शहरों में गिरे भाव तो कहीं बढ़ी कीमतें, देखें आज की ताज़ा लिस्ट
सोना हुआ महंगा तो चांदी में आई भारी गिरावट! खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के नए दाम