ब्लैकस्टोन के साथ गहराया विवाद, कर्ज को इक्विटी में बदलने पर आपत्ति
नई दिल्ली । कर्ज को इक्विटी में बदलने पर अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन के साथ बैजूस का विवाद गहरा रहा है। दरअसल ब्लैकस्टोन ने आरिन कैपिटल पार्टनर्स के कर्ज को इक्विटी में बदलने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। उसका कहना है कि इससे आकाश एजूकेशन सर्विसेज में उसकी हिस्सेदारी काफी घट जाएगी। बताया जा रहा है कि जब 30 करोड़ डॉलर के कर्ज को इक्विटी में तब्दील किया जाएगा तो इससे बेंगलूरु स्थित अरबपति रंजन पई के नेतृत्व वाली आरिन कैपिटल पार्टनर्स की हिस्सेदारी आकाश एजूकेशन में बढ़कर 39 प्रतिशत हो जाएगी और मौजूदा निवेशकों का हिस्सा घट जाएगा। हालांकि यह ऋण-इक्विटी परिवर्तन आकाश एजूकेशन के लिए 60 करोड़ डॉलर के कम इक्विटी मूल्यांकन पर भी हो रहा है, जबकि 2021 में उस समय यह मूल्यांकन 95 करोड़ डॉलर दर्ज किया गया था, जब थिंक ऐंड लर्न ने कंपनी को खरीदा था।
बता दें कि बैजूस ब्रांड नाम से परिचालन करने वाली थिंक ऐंड लर्न मौजूदा समय में आकाश एजूकेशन सर्विसेज की प्रमुख शेयरधारक है। इस समय आकाश में थिंक ऐंड लर्न की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस मामले से जुड़े एक जानकार ने कहा कि ब्लैकस्टोन और अन्य निवेशकों ने आकाश एजूकेशन के बोर्ड और भारतीय नियामकों को इस संबंध में पत्र लिखकर कंपनी द्वारा कर्ज को इक्विटी में बदलने की योजना पर आपत्ति जताई है।
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य