डीएम ने एसएसपी को दिए निर्देश; FCI कर्मचारी की पत्नी ने लगाया है आरोप
मेरठ। अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) संजय कुमार पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी में महिला अफसर को भी रखा गया है। करीब दस माह पहले एफसीआई कर्मचारी ने पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप एसीएम पर लगाया था। बीते मंगलवार को महिला ने भी एसीएम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने बताया था कि एसीएम ने प्रेमजाल में फंसाकर अपने आवास पर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वीडियो भी बना ली थी और ब्लैकमेल कर संबंध बना रहे थे। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एफसीआई कर्मचारी परिवार संग रहता है। उसने दिल्ली के करावल नगर की रहने वाली युवती से 22 दिसंबर 2006 को प्रेम विवाह किया था। 28 अगस्त 2023 को कर्मचारी ने पत्नी पर मां से अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर पत्नी से विवाद होने पर कर्मचारी ने डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने एसीएम को जांच के आदेश दिए थे।
एसीएम की कोर्ट में दंपती की सुनवाई चल रही थी। तब कर्मचारी ने पत्नी के एसीएम से शारीरिक संबंध बताकर एसएसपी और डीएम से शिकायत की थी। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि एसएसपी रोहित सजवाण से इस प्रकरण में बातचीत हो चुकी है। उन्हें ही इस मामले की जांच के लिए अफसरों की कमेटी बनाने के लिए कहा गया था।
एसीएम ने कहा- बदला लेने के लिए लगाए झूठे आरोप
उधर, एसीएम सदर संजय कुमार स्वीकार कर रहे हैं कि महिला उनके घर पर आती थी। एक सप्ताह पहले उसे आने से रोक दिया था। तब उसने बदनाम करने के लिए धमकी दी थी। उसी का बदला लेने के लिए झूठे आरोप लगाए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित