मिलेनियम सिटी में शुरू होंगी डबल डेकर बसें
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण मिलेनियम सिटी में मुंबई की तर्ज डबल डेकर बसों का संचालन करने की तैयारी में है। रेजिडेंट्स एडवाइजरी काउंसिल (RAC) की बैठक में यह मामला उठा था। इस मामले पर 20 अगस्त को संबंधित विभागों की कोआर्डिनेशन बैठक होनी थी। लेकिन अब यह चुनाव के बाद होगी। योजना के अनुसार बसें ट्रायल पर चलाई जानी हैं।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में कई कदम उठा रहा है। दूसरी ओर रेजिडेंट्स एडवाइजरी काउंसिल (RAC) की 8वीं बैठक में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर करने पर चर्चा हुई थी। इसमें शहर में AC बसों की संख्या बढ़ाने, डबल डेकर और मिनी बसें संचालित करने पर जोर दिया गया था। बैठक में कहा गया कि ट्रायल के लिए डबल डेकर बसों को चुनिंदा रोड पर संचालित किया जाए। योजना के अनुसार, सोहना रोड पर राजीव चौक से सोहना बाजार तक और शंकर चौक से सेक्टर 55 रोड पर इस प्रकार की बसों का संचालन आसानी से किया जा सकता है। GMDA के अधिकारी ने बताया कि शहर में डबल डेकर बसों के संचालन के लिए कई जगहों पर बिजली के तार और सड़क को ठीक कराना होगा।
शहर में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) की ओर से सिटी बस सेवा का संचालन किया जाता है। वर्तमान में GMCBL की 150 बसें गुरुग्राम में चल रही हैं। मोबिलिटी डिवीजन के अनुसार जिले में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए वर्ष 2031 तक गुरुग्राम में 1025 बसों की आवश्यकता होगी। वहीं, इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए बस डिपो को ई-फ्रेंडली डिपो में बदलने पर काम चल रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित