होली पर अपराध को रोकने के लिए दुर्ग पुलिस की अपील, एसपी ने कहा.....
होली पर बड़ी घटना रोकने और बदमाशों पर नकेल कसने के लिए दुर्ग एसपी डा. जितेंद्र शुक्ला ने एक नई पहल की है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनकी नजर में कोई बदमाश चाकू लेकर घूमता नजर आता है तो उसकी पुलिस को जानकारी दें। पुलिस उस बदमाश को पकड़ेगी और उसकी जानकारी देने वाले को वे खुद पुरस्कृत करेंगे। अपराध नियंत्रण में अपनी भूमिका निभाने वालों को एसपी नकद राशि इनाम में देंगे।
एसपी ने आम लोगों से अपील की है वे शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाएं और यदि कोई बदमाश चाकू लेकर घूमता नजर आए तो उसकी पुलिस को जरूर जानकारी दें। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिलेभर में अब तक 400 से अधिक बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
होली पर अपराध को रोकने के लिए दुर्ग पुलिस की अपील
होली पर संभावित चाकूबाजी की घटना को रोकने के लिए उन्होंने एक अपील जारी की है। एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें यह पता चलता कि कोई व्यक्ति चाकू लेकर घूम रहा है और वह कोई गंभीर अपराध कर सकता है तो इसकी पुलिस को तत्काल की जानकारी दें। पुलिस तुरंत उस बदमाश को पकड़ेगी और उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। साथ ही सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखा जाएगा और उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने कहा, होली पर अपराध नियंत्रित करने के लिए ये पहल की गई है। आम लोगों से पुलिस की अपील है कि यदि उन्हें जानकारी लगती है कि कोई व्यक्ति चाकू, कटर, तलवार या अन्य कोई हथियार लेकर घूम रहा है तो पुलिस को जानकारी दें। इसके लिए पुलिस ने नंबर भी जारी किया है। उन नंबरों पर फोन कर जानकारी दी जा सकती है। जानकारी देने वालों की पहचान को गुप्त रखा जाएगा और उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
आम नागरिक इन नंबरों पर दे सकते हैं जानकारी
दुर्ग एसपी 94791-92002 l एएसपी 94791-92003, 83196-44990, 98278-76500, 88249- 00700, 98261-31058 l सीएसपी दुर्ग 94791-92006 l सीएसपी भिलाई नगर 94791-92008 l सीएसपी छावनी 94791-92007 l एसडीओपी धमधा 99938-56688 l एसडीओपी पाटन 94791-92011 l डीएसपी क्राइम 94791-92017 l पुलिस कंट्रोल रूम 94791-92099, 0788-2283151
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'