दिल्ली में आप विधायक के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय ने आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली में चार से पांच ठिकानों पर तलाशी ली। आप विधायक के खिलाफ ईडी की यह कार्रवाई दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में की गई। सूत्रों ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत चार-पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई। इससे पहले अक्टूबर महीने में ईडी ने आप विधायक के परिसरों पर छापा मारा था। इस मामले में अमानतुल्ला खान के तीन कथित सहयोगियों को भी प्रवर्तन निदेशालय ने नवंबर महीने में गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी के विधायक पर आरोप लगाया कि अमानतुल्ला खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती से धन इकट्ठा किया और इसे अपने सहयोगियों के नाम पर संपत्ति खरीदने के लिए निवेश किया। खास बात है कि सीबीआई की एफआईआर और दिल्ली पुलिस की शिकायतें आप विधायक के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का आधार बनीं हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि अमानतुल्ला खान ने आपराधिक गतिविधियों से बड़ी रकम अर्जित की और इसे अपने सहयोगियों के नाम पर दिल्ली में विभिन्न अचल संपत्तियों की खरीद में निवेश किया गया था। कहा गया है कि छापे के दौरान भौतिक और डिजिटल साक्ष्य के रूप में कई दोषपूर्ण सामग्रियां जब्त की गईं, जो मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में खान की भूमिका का संकेत देती हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित