केंदई रेंज में हाथियों ने डाला डेरा
कोरबा, कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज को हाथियों ने अपना बसेरा बना लिया है। यहां के जंगल में अधिकांश समय हाथी विचरण करते रहते हैं। हाथियों द्वारा बीच-बीच में आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर जहां ग्रामीणों के मकान को क्षतिग्रस्त कर देते हैं वहीं खेतों में लगे फसल को भी मटियामेट करने से नहीं चूकते। हाथियों के लगातार उत्पात जारी रहने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों द्वारा हाथी समस्या के समाधान के लिए लगातार वन विभाग तथा जिला प्रशासन से मांग की जा रही है। हाथी की समस्या लगातार बनी हुई है।
केंदई रेंज के कापानवापारा सर्किल में इन दिनों 21 की संख्या में हाथी घूम रहे हैं। जिसकी निगरानी वन विभाग द्वारा लगातार की जा रही है। विभाग की यह कोशिश है कि हाथियों का दल आबादी वाले क्षेत्रों में न पहुंचने पाए। उधर पसान रेंज के बनिया गांव में एक लोनर हाथी के पहुंचने से ग्रामीण दहशत में हैं।
तेजस्वी यादव बोले- भाजपा और RSS संविधान बदलना चाहती हैं
भोपाल में गंभीर अपराध, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश
वंदे मातरम् विवाद: मोहन यादव ने मांगा इस्तीफा, बढ़ा राजनीतिक तनाव
छात्र की भावुक अपील ने परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
श्रवण कुमार का बयान- नीतीश कुमार पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के पक्षधर
पंचकोशी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 5 दिनों तक चलेगा सफर
सामाजिक समरसता का संदेश, आदर्श विवाह में हुई खास पहल