एनकाउंटर खत्म राजनीति शुरू, कांकेर मुठभेड़ को पूर्व CM बघेल ने बताया फर्जी.....
रायपुर। छत्तसीगढ़ के कांकेर में जवानों ने मंगलवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस एनकाउंटर में 29 नक्सलियों को ढेर किया गया।
मंगलवार को बीएसएफ और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के 1,000 से अधिक जवानों ने 50 से 60 नक्सलियों को जंगल में घेर कर इस अभियान को अंजाम दिया है। इस एनकाउंटर को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सवाल उठाए हैं।
आदिवासियों को डराया-धमकाया जा रहा: भूपेश बघेल
उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने पिछले पांच सालों में नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। बीजेपी शासनकाल में कई फर्जी मुठभेड़ हुई हैं जो हमारे शासनकाल में नहीं हुईं। कई फर्जी गिरफ्तारियां हुई हैं।"
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि आदिवासियों को डराया-धमकाया जा रहा है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पिछले 4 महीनों से वे कवर्धा जिले में भी ऐसी घटनाएं घटी है।
फर्जी एनकाउंटर है तो साबित करें भूपेश बघेल: विष्णुदेव साय
भूपेश बघेल के कांकेर में नक्सली एनकाउंटर को फर्जी बताए जाने पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा,"हर चीज में इनको (कांग्रेस) प्रश्न चिन्ह खड़ा नहीं करना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक को भी उन्होंने काल्पनिक कहा। यह घटना तो उनके ही प्रदेश की है, कैसे सवाल उठा सकते हैं। यह घटना किसी भी तरह से फर्जी है तो उसको प्रमाणित करें।"
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण