दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के पास एनकाउंटर, मर्डर का आरोपी कुख्यात उमर गिरफ्तार
नई दिल्ली । दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मार्च महीने में अरबाज नाम के एक युवक की हत्या कर दी गई थी और साथ ही इस घटना में एक युवक को गोलियां लगी थीं। दिल्ली पुलिस ने घटना से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, गुरुवार सुबह इस हत्याकांड के चौथे आरोपी उमर को भी ट्रैप लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से 7।65 एमएम की एक पिस्टल बरामद की है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि गुरुवार सुबह उसने पुलिस को देखते हुए गोलियां चला दीं और जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया, अब उसे रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उत्तर-पूर्व दिल्ली के डीसीपी जॉय तिर्की का कहना है कि, 9 मार्च की घटना है। अरबाज नाम के लड़के की रात के वक्त हत्या हो गई थी, आबिद नाम का लड़का था उसे भी गोलियां लगी थी। हत्या और हत्या की कोशिश का मामला हमने दर्ज किया था। अरबाज के खिलाफ भी कुछ मामले दर्ज थे। पांच लड़कों की शिनाख्त हुई थी। पांच में से तीन पहले ही स्पेशल स्टाफ ने कुछ दिन पहले पकड़ा था।
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
सिंधिया कप से पहले भोपाल लेपर्ड्स का बड़ा ऐलान, अरशद पर फिर जताया भरोसा
किसानों को समय पर भुगतान का आश्वासन
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
गुस्से में उठाया खौफनाक कदम, विशेषज्ञों ने दी संयम की सलाह
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में