कानून व्यवस्था की आदर्श स्थिति सुनिश्चित करें
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों का सामान्य जन-जीवन सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण की कार्यवाही की जाए। कानून व्यवस्था की जिले में अच्छी एवं आदर्श स्थिति रहे, यह कलेक्टर एसपी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार की रात्रि मुख्यमंत्री निवास प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स, एस पी से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रमुख निर्देश
• अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता हो।
• पुलिस की नियमित गश्त होना चाहिए।
• किसानों को कहीं भी खाद की समस्या ना हो, उचित प्रबंधन करें। वितरण की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दें। खाद लेने के लिए अधिक देर लाइन में लगने की नौबत ना आए, ऐसी व्यवस्था बनाएं। किसी किसान को दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
• अधिकांश जिलों में ठंड की अधिकता को देखते हुए जनता के लिए व्यवस्थाएं बनाएं। गांवों से शहरों में या केंद्रों में खाद क्रय करने आए किसान बंधुओं के लिए भी शीतकाल से बचाव के आवश्यक उपाय करें।
होर्मुज में तनाव चरम पर: अमेरिकी नाकाबंदी से जहाज रुके, दुनिया में तेल-गैस कीमतों में उछाल संभव
दिल दहला देने वाली वारदात: पलंग के भीतर सड़ती मिली महिला डांसर, आसपास के लोग परेशान
‘मुझे फंसाने की साजिश’: कैलाश विजयवर्गीय बोले- बंगाल जाने पर होगी गिरफ्तारी, 38 केस बताए झूठे
लू का खतरा बढ़ा: एमपी में पारा 4 डिग्री चढ़ा, इंदौर-रतलाम समेत कई शहर तपे—IMD की चेतावनी
अमरनाथ यात्रा 2026 अपडेट: ड्रोन निगरानी, RFID कार्ड और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से होगी सुरक्षित यात्रा
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज