दूसरी जीत पर खुश दिखे Faf du Plessis, कहा.....
आईपीएल 2024 के 41वें मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ है। ठीक एक महीने बाद आरसीबी को इस सीजन अपनी दूसरी जीत नसीब हुई। 25 मार्च को आरसीबी को पहली जीत मिली थी, अब दूसरी जीत 25 अप्रैल को मिली। इस जीत के बाद फाफ डुप्लेसिस ने खुशी जाहिर की।
हैदराबाद में खेले गए मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करने हुए विराट कोहली (51) और रजत पाटीदार (50) के अर्धशतकीय पारी की बदौलत 206 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। बेंगलुरु को 35 रन से जीत मिली। यह आरसीबी की दूसरी जीत है। इस जीत के साथ आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बची हुई है।
'आज रात आराम से नींद आएगी'
मैच के बाद फाफ डुप्लेसिस ने कहा, पिछले दो मैच में हमने फाइट की थी। करीब जाकर मैच गंवाया। आत्मविश्वास हासिल करने के लिए आपको मैच जीतने की जरूरत है। आज रात आराम से नींद आएगी। आप टीम में आत्मविश्वास की बात नहीं कर सकते, टीम में आत्मविश्वास का दिखावा नहीं कर सकते। केवल एक चीज जो आत्मविश्वास देती है वह प्रदर्शन है।
टूर्नामेंट में मुकाबले हो गए हैं कड़े
फाफ ने आगे कहा, टूर्नामेंट कड़ा है, टीमें इतनी मजबूत हैं कि यदि आप 100 प्रतिशत नहीं देते हैं तो आपको नुकसान होगा। अब टीम में और अधिक लोग रन बना रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले हाफ में सिर्फ विराट ही रन बना रहे थे। ग्रीन का अब रन बनाना बहुत बड़ी बात होगी। हम आगे के मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
राहुल के आने से पहले बयानबाजी से गरमाया माहौल
लाल किला और विधानसभा निशाने पर? जांच एजेंसियां सतर्क
होली के दिन ट्राई करें केसर-बादाम मिल्क, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
मेहमानों को करें खुश, होली के मौके पर बनाएं स्वादिष्ट दम आलू
चेहरे पर लाना है नेचुरल ग्लो, तो बस लगाना होगा ये फेस मास्क
टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
विधानसभा में दो मोर्चों पर दबाव में सरकार, जवाब से बचती रही सत्ता
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण