दिल्ली में फर्जी साधुओं ने चार्टेड अकाउंटेंट से फिल्मी स्टाइल में की ठगी, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के पास पुलिस ने 4 शातिर और फर्जी साधुओं को गिरफ्तार किया है. दरअसल, साधु के वेश में चार ठगों ने एक शख्स को अच्छे भाग्य का लालच देकर उसकी सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए थे. पुलिस ने ना सिर्फ इन ठगों को गिरफ्तार किया, बल्कि पीड़ित की अंगूठी भी बरामद कर ली.
DCP एयरपोर्ट की मानें तो- मामला 23 मार्च 2025 का है. IGI एयरपोर्ट पुलिस को एक PCR कॉल मिली थी. कॉलर ने बताया कि एयरोसिटी के JW मैरियट होटल के पास चार लोगों ने साधु के वेश में एक व्यक्ति से ठगी की. पीड़ित ने अपना नाम गगन जैन बताया. कहा- मैं ग्वालियर का रहने वाला हूं और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हूं. 23 मार्च को सुबह 11:30 बजे जब मैं होटल से चेकआउट कर बाहर निकला, तब रास्ते में मुझे चार लोग साधु के वेश में मिले जिनके शरीर पर राख थी और पैरों में घंटियां बंधी थीं. वो मेरे पास आए और खुद को हरिद्वार अखाड़े का महंत बताकर झांसे में ले लिया.
भगवान के नाम पर ठगी
आरोपियों ने पहले पीड़ित गगन को धार्मिक और श्रद्धा से तिलक लगाने की बात कही. गंगा मैया और महादेव का नाम लेकर उस पर दबाव बनाया. फिर 2 रुपये मांगने के बहाने 50 रुपये लिए और उनकी सोने की अंगूठी को दोषपूर्ण बताकर मांग लिया. पीड़ित को अपनी बातों में फंसता देख साधुओं ने गगन को “बच्चा” कहकर डराया और कहा कि अंगूठी देने से उनका भाग्य सुधरेगा. डर के मारे गगन ने अंगूठी दे दी. इसके बाद ठगों ने उन्हें पीछे न देखने की धमकी दी, जिससे वो वहां से भाग गए. जब तक गगन कुछ समझ पाता सभी चारों साधु मौके से नौ-दो ग्यारह हो गए. खुद को ठगा एहसास होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस की कार्रवाई और खुलासा
DCP ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिलने के तुरंत बाद ही IGI पुलिस हरकत में आई. पुलिस टीम तुरंत पीड़ित को लेकर ऐरोसिटी के उस जगह पर पहुंची जहां ठगों ने वारदात को अंजाम दिया था. लोगों से पूछताछ की और वहां लगी CCTV फुटेज की मदद काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकर उन आरोपियों की सुराग मिल गया. पुलिस टीम ने बड़ी ही समझदारी के साथ चारों आरोपी- रिंकू नाथ, साहिल नाथ, रॉकी नाथ और विक्की नाथ को महिपालपुर से गिरफ्तार कर लिया.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 फ़रवरी 2026)
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी
स्व सहायता समूह द्वारा 'आशा बिहान बाजार' की शुरुआत
’झोपड़ी से पक्के आशियाने तक- पीएम जनमन योजना से बदली रनिया बाई की जिंदगी’
स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का सदैव किया जाएगा स्मरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गार्बेज से गौरव तक: डंपिंग ग्राउंड से बनी ‘जनजातीय गौरव वाटिका’
पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
बहुआयामी व्यवसाय से संवरा जीवन, रेबेका बनीं ‘लखपति दीदी’
उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एशियन वॉटरबर्ड सेंसस - 2026