ईशान किशन को टेस्ट टीम से बाहर किए जाने पर फैंस हुए नाराज
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हैदराबाद में 25 जनवरी से होने जा रहा है. दोनों देशों के बीच ये टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से 11 मार्च तक खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को सेलेक्शन कमिटी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए मौका नहीं दिया है. सेलेक्टर्स ने अपने इस फैसले से तूफान खड़ा कर दिया है.
ईशान किशन को टेस्ट टीम से बाहर किए जाने पर भड़के फैंस
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए ईशान किशन को नहीं चुने जाने से फैंस नाराज हैं. सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है. हर कोई ये सवाल पूछ रहा है कि आखिर किस बात की नाराजगी के चलते ईशान किशन को भारतीय टेस्ट टीम से अचानक बाहर कर दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए सेलेक्टर्स ने केएल राहुल, ध्रूव जुरेल और केएस भारत को बतौर विकेटकीपर टीम इंडिया के स्क्वॉड में जगह दी है, लेकिन ईशान किशन को इग्नोर कर दिया है. साउथ अफ्रीका दौरे के बीच में ही ईशान किशन ने मानसिक थकान का हवाला देते हुए ब्रेक मांगा था.
सोशल मीडिया पर आई रिएक्शंस की बाढ़
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अनुशासनात्मक कारणों की वजह से ईशान किशन को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया और अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भी उनके नाम पर विचार नहीं किया गया है. दरअसल, ईशान किशन ने अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन वह कथित तौर पर दुबई में पार्टी करते देखे गए. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कहीं न कहीं ईशान किशन की इस बात से खफा दिखा है. इसके बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ और चयनकर्ताओं ने ईशान किशन को रणजी ट्रॉफी के घरेलू सीजन में भाग लेने की सलाह दी थी. ईशान किशन के रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने वाली बात ने कहीं न कहीं आग में घी डालने जैसा काम किया है.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) और अवेश खान.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित