किसानों के दिल्ली कूच से थम गया नोएडा रेंग रही गाड़ियां
नई दिल्ली । किसानों के दिल्ली कूच की वजह से नोएडा की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। किसानों को रोकने के लिए एक तरफ नोएडा पुलिस ने दिल्ली बार्डर पर बैरियर लगाते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है, वहीं दूसरी ओर, शहर में जगह जगह जाम लग गया है। शहर की लगभग सभी सड़कों पर सैकड़ों की तादात में गाड़ियां जाम में फंसी हैं। किसानों के दिल्ली कूच की वजह से नोएडा की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। एक तरफ पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए जगह जगह बैरिकेटिंग की है, वहीं दूसरी ओर नोएडा की सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए हैं। कई सड़कों पर तो हालात ऐसे बन गए हैं कि घंटों से वाहन एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाए हैं। हालात को देखते हुए नोएडा पुलिस ने दिल्ली से जुड़ी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे किसान भी आज आरपार की लड़ाई के मूड में हैं।इसी क्रम में किसानों ने संसद तक मार्च का आह्वान किया है। जबकि नोएडा पुलिस ने हालात को देखते हुए दिल्ली से लगती हुई सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी। कहीं रूट डायवर्जन किया गया है तो कई स्थानों पर सड़क बंद कर दी गई है। इससे नोएडा से दिल्ली जाने वाले डीएनडी, चिल्ला और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लंबा जाम है। इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार किसानों से बातचीत भी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। नोएडा पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक किसान आंदोलन को देखते हुए फिलहाल दिल्ली बॉर्डर के साथ ही किसान चौक पर बैरियर लगाए गए हैं। इन सभी स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एक एक गाड़ी को विधिवत जांच के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। इसके चलते यातायात धीमा चल रहा है। हालात को काबू करने के लिए पुलिस और प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि भारतीय किसान परिषद (बीकेपी) ने जिले के तमाम किसानों से गुरुवार की दोपहर साढ़े 12 बजे तक नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पहुंचने का आह्वान किया था। बीकेपी नेता सुखबीर यादव खलीफा ने बताया कि महामाया फ्लाईओवर के नीचे एकत्र होने के बाद किसानों को दिल्ली कूच करना था।यहां से किसान प्रदर्शन करते हुए शांति पूर्वक तरीके से संसद तक जाने वाले थे। लेकिन पुलिस ने पहले ही किसानों को रोक दिया है।
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
PM मोदी आज UP के मेरठ शहर को देंगे हाईस्पीड रीजनल ट्रेन और मेट्रो की सौगात