मेथी के दाने खूबसूरत बालों के लिए
नई दिल्ली। Hair Care Tips: प्रोटीन और विटामिन-सी से भरपूर मेथी दाना हमारे स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने के साथ-साथ बालों को नेचुरली काला, लंबा और घना बनाए रखने में मदद करता है। हमारे बालों के पोषण के लिए मेथी दाना बहुत सारे गुणों का खजाना होता है। इसमें मौजूद आयरन की भरपूर मात्रा ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के साथ-साथ बालों को अंदरूनी पोषण देकर मजबूती प्रदान करता है।
इसके साथ ही मेथी में मौजूद पोटैशियम और निकोटिन बालों को अंदरूनी पोषण देकर असमय सफेद होते बालों से छुटकारा दिलाता है। गुणों का भंडार मेथी दाना हमारे बालों को ढेर सारे फायदे पहुंचाता है। आइए जानते हैं लंबे-घने और खूबसूरत बालों के लिए कैसे करें इसे इस्तेमाल-
मेथी दाने और जोजोबा ऑयल से बनाएं सिरम
बालों के ग्रोथ के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। इसके लिए आप मेथीदाने को पीसकर उसमें सरसों का तेल या फिर जोजोबा ऑयल को मिलाकर एक सिरम तैयार कर इसे अपने बालों पर लगा सकते हैं।
मेथी दाना और नारियल तेल
ये तो सभी जानते हैं कि बालों के बेहतर विकास के लिए तेल की मसाज करना बहुत जरूरी है। ऐसे में नारियल के तेल में मेथी दाने मिलाकर लगाने से दोगुना फायदा मिलता है। मेथी के तेल में तब तक उबालें, जब तक कि मेथीदाना लाल न हो जाए। लाल होने पर आंच बंद कर दें और फिर ठंडा होने पर इसे किसी डिब्बे में रखें। अब इससे बालों की मसाज करें, आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।
मेथी दाने का पेस्ट
मेथी दाने को रात भर पानी में भीगो कर रख दें और सुबह इसे पीसकर इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। ये बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से बाल की ग्रोथ तो होती ही है, साथ ही नए बाल भी आने लगते हैं।
मेथी अंडा या दही हेयर पैक
इसे बनाने के लिए मेथीदाने को बारीक पीस लें और फिर इसमें अंडा या दही मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें और अपने बालों पर लगाएं और सूखने दें। एक घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें।
मेथी दाना और शहद
रातभर भीगे हुए मेथी दाने को महीन पीस लें और फिर इसमें शहद मिलाकर बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। एक घंटे बाद नॉर्मल पानी से धो लें। ये बालों की ग्रोथ और नए बालों को उगने में मदद करता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित