रजत दलाल और आसिम रियाज के बीच तगड़ी लड़ाई, शिखर धवन ने किया बीच-बचाव
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के दो एक्स कंटेस्टेंट्स रजत दलाल और आसिम रियाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों के बीच एक इवेंट के दौरान हाथापाई हो गई और दोनों ने एक दूसरे को धक्का दे दिया. इस दौरान टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सिर्फ देखती रह गईं. लेकिन बाद में उन्होंने अपना मुंह मोड़ लिया. जबकि पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को दोनों की लड़ाई में बीच-बचाव करना पड़ा.
रजत-आसिम के बीच हुई तगड़ी लड़ाई
सोशल मीडिया पर आसिम और रजत के एक वीडियो ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. अमेजन-एमएक्स प्लेयर के ‘बैटलग्राउंड’ नामक एक शो के इवेंट के दौरान रजत दलाल, आसिम रियाज, रुबीना दिलैक और शिखर धवन मौजूद थे. रजत और आसिम दोनों अलग-अलग छोर पर बैठे हुए होते हैं. तब ही दोनों अपनी सीट से उठकर एक दूसरे के पास आ जाते हैं.
रजत और आसिम इस दौरान एक दूसरे को धक्का दे देते हैं. और एक दूसरे को काफी कुछ कहते हैं. दोनों की लड़ाई में शिखर धवन बीच-बचाव करने आते हैं और वो दोनों को अलग करते हैं. जबकि रुबीना भी अपनी सीट से खड़ी हो जाती हैं. पहले तो वो पीछे मुड़कर आसिम और रियाज को झगड़ते हुए देखती हैं, लेकिन बाद में आगे की तरफ देखने लगती हैं और चुपचाप खड़ी हो जाती हैं.
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि ये स्क्रिप्टेड वीडियो है. तो कई यूजर्स इसे असली लड़ाई मान रहे हैं. फैंस का ये भी कहना है कि ये ‘बैटलग्राउंड’ का प्रमोशन करने की प्लानिंग भी हो सकती है. इससे पहले रजत का दिग्विजय सिंह राठी के साथ भी झगड़ा सुर्खियों में रहा था और दोनों के वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया था. लेकिन फिर बाद में दोनों ने साथ में हंसते मुस्कुराते हुए वीडियो शेयर किया था.
रजत और आसिम के बारे में
आसिम रियाज ने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था और वो रनरअप रहे थे. इसके अलावा वो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुके हैं. वहीं फिटनेस कोच के रूप में पहचान रखने वाले रजत दलाल ने बिग बॉस 18 में हिस्सा लिया था और इस शो के जरिए उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित