दिल्ली के नंद नगरी में दिनदहाड़े फायरिंग
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने मीत नगर फ्लाईओवर से जा रहे एक दिल्ली पुलिस के एएसआइ समेत एक अन्य शख्स को गोली मार दी, जिसमें एएसआइ दिनेश की मौत हो गई, जबकि दूसरे शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने मीत नगर फ्लाईओवर से जा रहे एक दिल्ली पुलिस के एएसआइ समेत एक अन्य शख्स को गोली मार दी, जिसमें एएसआइ दिनेश की मौत हो गई, जबकि दूसरे शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब करीब पौने ग्यारह बजे के आसपास इस वारदात के बारे में उन्हें जानकारी मिली थी। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में तैनात एएसआई दिनेश शर्मा अपनी बाइक से मीत नगर फ्लाई ओवर से जा रहे थे, जबकि अमित कुमार जो कि शिव विहार, करावल नगर के रहने वाले हैं, वो अपनी स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान मुकेश नाम के शख्स ने उन्हें गोली मार दी। दोनों लोगों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि कमर पर गोली लगने के चलते अमित का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, वरदात को अंजाम देने बाद आरोपी मुकेश भागने की फिराक के चलते जबरन एक ऑटो में बैठ गया और जब ऑटो चालक ने उसका विरोध किया तो मुकेश ने ऑटो चालक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि ऑटो चालक को गोली नहीं लगी और भाग गया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद ऐसा लगता है कि मुकेश ने ऑटो की पिछली यात्री सीट पर बैठे हुए अपने सिर पर गोली मार ली। उसे जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने ऑटो के पिछली सीट से एक पिस्टल बरामद की है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गोली चलाने वाला मुकेश और एएसआइ दिनेश एक-दूसरे को जानते थे। मुकेश पेशे से सफाई कर्मचारी था। मुकेश ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया, इसकी जांच की जा रही है।
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'