गंगा में बनेगा तैरता हुआ पूजा स्थल
वाराणसी । वाराणसी को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत तथा वर्ष पर्यंत आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई- नई सुविधाओं एवं सुरक्षा तंत्र से सुसज्जित किया जा रहा है। काशी में आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही फ्लोटिंग पूजा स्थल नया अनुभव देगा। बीच गंगा में श्रद्धालु मां गंगा की पूजा कर सकेंगे। इसमें दो चेंजिंग रूम भी रहेंगे और 10 से 12 लोग एक फ्लोटिंग स्थल पर रह सकेंगे। शासन की ओर से मथुरा,वृंदावन, अयोध्या और बनारस के लिए 50 करोड रुपए का नया मद सृजित किया गया है, जिसके तहत नगर निगम ने 21 करोड़ 61 लख रुपए का प्रस्ताव भेजा है। नगर निगम ने चार फ्लोटिंग पूजा स्थलों का प्रस्ताव भेजा है, इनकी कुल लागत 1.87 करोड रुपए आएगी। इनमें तीन तरफ से नाव पर चढ़ने उतरने की सुविधा होगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के भी इंतजाम होंगे। प्रस्ताव में 24 घाटों का जीर्णोद्धार एवं शाइनेज लगाए जाएंगे। इसके अलावा पांडेपुर फ्लाईओवर के नीचे स्थाई शेल्टर होम बनाया जाना है। शेल्टर होम पर 31 लाख 71 हजार रुपए खर्च होंगे, वहीं चार फ्लोटिंग बिल बोर्ड भी लगाए जाएंगे,उनपर नगर निगम से जुड़ी सुविधाओं, हेल्पलाइन नंबर के अलावा आम नागरिकों के लिए जरूरी सूचनायें फ्लैश होगी। इन पर 11 करोड़ 13 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। वाराणसी में स्मार्ट सिटी के तहत 100 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे जो गोदौलिया से मैदागिन के बीच होंगे। शहर में एक स्थायी शेल्टर होम बनाया जाना है जिसपर 31 लाख 71 हजार रुपए खर्च होंगे।
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
PM मोदी आज UP के मेरठ शहर को देंगे हाईस्पीड रीजनल ट्रेन और मेट्रो की सौगात