गर्मियों में त्वचा की सूखापन से बचने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय
गर्मियों के मौसम में स्किन से जुड़ी दिक्कतें होने का खतरा ज्यादा रहता है. तेज धूप, प्रदूषण और उमस त्वचा की नमी को छीन लेते हैं. इसके चलते त्वचा पर सनबर्न और ड्राईनेस हो सकती है. जिन लोगों की स्किन ऑयली है, तेज धूप के संपर्क में आने के चलते पिंपल्स की परेशानी हो सकती है.
वहीं, ड्राई स्किन वाले लोगों की स्किन खिंची-खिंची रहती है. ऐसे में गर्मियों में स्किन से जुड़ी किसी भी दिक्कत से बचने के लिए एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है. इस बार गर्मियों में आप स्किन को ग्लोइंग बनाने और इससे जुड़ी दूसरी दिक्कतों से बचने के लिए कुछ नेचुरल रेमेडीज़ को फॉलो कर सकते हैं.
दही है कमाल
दही में लैक्टिक एसिड और प्रोटीन होते हैं, जो त्वचा की नमी को बनाए रखते हैं. दही को त्वचा पर लगाने से न केवल ड्राईनेस दूर होती है, बल्कि यह सनबर्न के कारण हुई जलन को भी शांत करता है. आप दही को चेहरे पर कम से कम 15 मिनट तक लगाकर रखें. आप चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं. गर्मियों में ये स्किन केयर रुटीन बड़े काम का है.
कोकोनट ऑयल
नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं- जो त्वचा को नमी देते हैं. यह त्वचा के सेल्स को रिपेयर करता है और सनबर्न से राहत दिलाता है. आप रात के समय त्वचा पर हल्के हाथों से नारियल तेल की मसाज कर सकते हैं. सनबर्न को ठीक करने में भी यह काफी फायदेमंद है.
एलोवेरा
एलोवेरा त्वचा के लिए किसी औषधि से कम नहीं है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सनबर्न के कारण हुई जलन और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. एलोवेरा त्वचा को गहरी नमी प्रदान करता है, जिससे ड्राईनेस दूर होती है. एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें. इसके बाद पानी से धो लें. इससे स्किन में नमी लॉक हो जाती है.
इसके अलावा, आप गर्मियों में गुलाब जल को भी चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं. गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और इसे हाइड्रेट भी रखता है.
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बढ़ती गर्मी के बीच हल्की बारिश के आसार
CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, 238 पदों के लिए कड़ी सुरक्षा
पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उलटफेर: कुछ शहरों में गिरे भाव तो कहीं बढ़ी कीमतें, देखें आज की ताज़ा लिस्ट
सोना हुआ महंगा तो चांदी में आई भारी गिरावट! खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के नए दाम