स्किन को ग्लोइंग और सुंदर बनाने के लिए आज ही फॉलो करें ये स्टेप्स
पार्लर जैसा ग्लो किसको पसंद नहीं होता? हर कोई चाहता है कि, उनकी स्किन किसी सेलिब्रिटी या मॉडल जैसी स्पॉटलेस और ग्लोइंग हो। इसका उपाय आप अपने घर में ही कर सकते हैं। अपनी स्किन को हम कुछ मौसमी फ्रूट्स की मदद से सुंदर बना सकते हैं।
फलों में एंटीऑक्सिडेंट और जरूरी मिनरल के गुण होते है। इनको अपनी डाइट में लेने या स्किन पर लगाने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं। होममेड फ्रूट मास्क लगाने के कई फायदे होते हैं, आज हम उन्ही कुछ फायदों के बारे में बात करने जा रहे हैं।
स्किन को पोषण देता है : फ्रूट्स कें अंदर मौजूद हेल्दी जूस आपकी स्किन को पोषण देता है।
दाग मिटाता है : यह आपके फेस में दाग-धब्बों, काले धब्बों और घोव से होने वाले दागों को मिटाने में मदद करता है।
टैनिंग हटाता है : स्किन कलर को बेहतर बनाने के लिए फ्रूट फेशियल काफी असरदार होता है।
स्किन को हाइड्रेट करता है : फल का जूस ड्राई स्किन को हाइड्रेट करते हैं, साथ ही डेड सेल्स को खत्म कर देते हैं।
घर पर फ्रूट फेशियल करने के लिए अपनाएं ये स्टेप्स
स्टेप 1
अपनी स्किन को साफ और एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी होता है। हर दिन कम से कम दो बार एक बार सुबह एक बार शाम को आपको अपना फेस जरूर वॉश करना चाहिए। इससे आपके चेहरे से गंदगी और मैल हट जाता है। इसके बाद फेस स्क्रब का इस्तेमाल करें। यह आपकी स्किन के बंद पोर्स को खोलकर अंदर मौजूग ड्रट को निकालने के लिए, जरूरी है।
स्टेप 2 :
अपने फेस पर फ्रूट बेस्ड फेस मास्क लगाएं और इससे अपने फेस की मसाज करें। आप फ्रूट मास्क के लिए अलग-अलग फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे पपीता, केला, स्ट्रॉबेरी और टमाटर। इनको लगाने के बाद अपने चेहरे पर हल्के हाथ से गोल-गोल मालिश करें। मास्क लगाने के बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें और 10-15 मिनट बाद इसे धो दें।
स्टेप 3: हाइड्रेट करें
ज्यादातर लोग अपनी स्किन को हाइड्रेट करने के लिए अलग-अलग ब्नांड के टोनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, आप टोनर की जगह गुलाब जल को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल लगाने के कई फायदे होते हैं। यह आपकी स्किन को रिफ्रेशमेंट के साथ-साथ कई बेनिफिट्स देता है।
स्टेप 4: मॉइस्चराइज करें
हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी स्किन को भी हाइड्रेशन की बहुत जरूरत होती है। अपनी स्टिन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए आपको मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से एक अच्छा मॉइस्चराइजर ले सकते हैं।
अगर आप हफ्ते में एक बार भी ये सभी स्टेप्स फॉलो करेंगे, तो आपकी स्किन जल्द ही ग्लो करने लगेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित