स्पेशल चिप्स और पापड़ बनाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी
इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली (Holi 2024) का त्योहार मनाया जाता है। इस क्रम में इस साल 25 मार्च को होली खेली जाएगी। जैसे-जैसे होली का दिन नजदीक आता है, इसमें बनने वाली डिशेज की चर्चा भी तेज होने लगी है। होली के दिन लोग एक-दूसरे के घर जा कर होली मिलन करते हैं। कई तरह के पकवान बनाते और खाते हैं, जिससे परस्पर प्रेम बढ़ता है।
इस मौके पर कई लोग घरों में पापड़ और चिप्स भी बनाते हैं। साल भर में यही एक समय आता है, जब सभी के घरों में इसे बनाया और खाया जाता है। वैसे तो आजकल बाजार में आसानी से सभी चीजें मिल जाती हैं, लेकिन घर के बने चिप्स पापड़ की बात ही अलग होती है। अगर आप भी इस मौके पर चिप्स और पापड़ बनाने का विचार बना रहे हैं, तो ये रेसिपी आपके काम आएंगी।
पापड़ बनाने की रेसिपी
- पापड़ बनाने के लिए आलू के क्यूब्स मिक्सर जार में थोड़े से पानी के साथ पीस लें।
- एक कढ़ाई में इस पिसे हुए आलू के घोल को डालें और नमक डाल कर चलाते रहें।
- दो कप पानी डालें और मध्यम आंच पर पकाएं।
- इसी दौरान जीरा, कुटी हुई लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया के पत्ते डालकर मिलाएं।
- धीरे-धीरे ये पेस्ट गाढ़ा होता जाएगा। इसे अधिक गाढ़ा न करें।
- अब धूप में एक प्लास्टिक बिछाएं।
- ब्रश से तेल लगाते जाएं और एक-एक चम्मच इस घोल का डाल कर हल्के हाथ से गोलाकार घुमाते जाएं।
- पापड़ बन गए हैं। इन्हें कम से कम दो दिन तक धूप में सूखने दें।
- गर्म तेल में फ्राई कर के चाय के साथ आनंद लें।
चिप्स बनाने का तरीका
- सबसे पहले आलू को छील कर धुल लें।
- फिर एक बड़े कटोरे में पानी भरें और इसके ऊपर स्लाइसर रख के आलू की पतली चिप्स जैसी स्लाइस काट लें। सभी स्लाइस पानी से भरे कटोरे में डालें।
- अब सभी चिप्स को पानी से निकाल कर धुलें। फिर साफ पानी पतीले में रख कर उबालें।
- इस पानी में नमक डालें और फिर कटे हुए चिप्स डालकर तीन से चार मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें इसे जरूरत से ज्यादा न पकाएं।
- अब धूप में प्लास्टिक रख कर एक-एक चिप्स इस पर बिछाते जाएं और दो से तीन दिन तक सूखने दें।
- सूखने पर फ्राई करें और इसके ऊपर लाल मिर्च पाउडर, अमचूर या चाट मसाला पाउडर और काला नमक डालें और आनंद लें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित