बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बिलासपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी अजितेश सिंह ने किया। आरोपी ने स्वयं सहायता समूह को सरकारी राशन की दुकान दिलाने के नाम पर कुल एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रखी थी।
एसीबी कार्यालय में दर्ज शिकायत के अनुसार, मस्तूरी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 3 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि शैल स्वयं सहायता समूह, विद्याडीह को दुकान आबंटन के लिए लगभग तीन महीने पहले एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया गया था। लेकिन आबंटन के लिए फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार ने अनुचित रूप से एक लाख रुपये की मांग की।
तत्काल कार्रवाई करते हुए एसीबी ने आरोपी को 90 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। इस गिरफ्तारी के बाद यह साफ हो गया कि एसीबी भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कर रहा है और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर रहा है।
डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर तेज़ी से छानबीन की गई और आरोपी को रंगेहाथों पकड़ने में सफलता मिली। बिलासपुर में यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित