भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर बांधे 'हिटमैन' की तारीफों के पुल
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड व्हाइट बॉल क्रिकेट में बेहद दमदार रहा है। खासतौर पर टी-20 इंटरनेशनल में रोहित की कप्तानी लाजवाब रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज को भी रोहित की कैप्टेंसी में भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम किया।
तीसरे टी-20 में मिली जीत के साथ ही रोहित संयुक्त रूप से भारत को इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा जीत दिलाने वाले कैप्टन भी बन गए हैं। हिटमैन ने इस मामले ने एमएस धोनी की बराबरी कर ली है। इस बीच, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रोहित की कैप्टेंसी की जमकर तारीफ की है।
गावस्कर ने की रोहित की तारीफ
सुनील गावस्कर ने एक खेल प्लेटफॉर्म के साथ बातचीत करते हुए रोहित की कप्तानी की जमकर तारीफ की।अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 में टीम इंडिया को मिली धमाकेदार जीत के बाद सुनील गावस्कर ने रोहित की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। गावस्कर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में रोहित की बैटिंग से भी काफी इंम्प्रेस हैं।
उन्होंने कहा, "यह फॉर्मेट अपनी कप्तानी की स्किल्स को टेस्ट करता है। अगर रोहित का जीत प्रतिशत एमएस धोनी और विराट कोहली से ज्यादा है, तो यह बताता है कि वह कितने दमदार कप्तान हैं।"
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आगे कहा, "अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित द्वारा खेली गई पारी में सबसे अच्छी बात जो मुझे लगी कि एक टी-20 मैच में आप शुरुआत से ही अटैक करने के लिए देखते हैं और यही टेम्पलेट है। हालांकि, 22/4 स्कोर को देखते हुए रोहित और रिंकू ने अपने क्रिकेटिंग दिमाग का इस्तेमाल किया और अटैकिंग अप्रोच को ना कहा। उन्होंने अपना समय लेने का फैसला किया और उसके बाद अटैक करना शुरू किया।"
रोहित की बल्लेबाजी के कायल हुए गावस्कर
गावस्कर ने आगे कहा, "अगर हम वहां पर एक या दो विकेट खो देते, तो हम 70 या 90 रन पर ऑलआउट हो जाते। ऐसे में चलिए कुछ समय लेते हैं और हम इनिंग के आगे बढ़ने के साथ रिकवर हो जाएंगे। उन्होंने यह करके भी दिखाया, आखिरी पांच ओवर में 100 रन। हालांकि, यह एकदम अलग चीज है। आमतौर पर आप अपनी टीम को अलग टेम्पलेट फॉलो करने को कहते हैं।"
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित