घर में सो रही किशोरी को चार ने अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में घर में बीमार मां के साथ सो रही किशोरी को चार युवक जबरन उठा ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद सुबह उसे गांव के बाहर एक शीतगृह के पास फेंककर भाग गए। परिजन ने घटना की तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। 14 वर्षीय किशोरी बीती रात अपनी बीमार मां के साथ घर में सो रही थी। पिता कहीं बाहर गए हुए थे। पिता का आरोप है कि रात करीब तीन बजे चार युवक उनके घर पहुंचे और पिता के बाहर खड़े होने की जानकारी देते हुए घर का दरवाजा खुलवा लिया। इसके साथ ही बेटी को जबरन गाड़ी में डाल ले गए।
जब उन्हें बेटी के गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। परिजन बेटी की तलाश कर रहे थे। इसी बीच बेटी गांव के बाहर स्थित एक शीतगृह के पास बदहवास हालत में मिली। पिता ने बताया कि बेटी ने उन्हें आपबीती बताई। चार में से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना को दुष्कर्म की धाराओं में दर्ज न करके हल्की धाराओं में दर्ज कर लिया है। बेटी का डॉक्टरी परीक्षण भी नहीं कराया। पीड़िता किशोरी के पिता ने जितेंद्र उर्फ कूकू निवासी गांव नगला गोला थाना एत्मादपुर, आगरा व उसके दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
सिंधिया कप से पहले भोपाल लेपर्ड्स का बड़ा ऐलान, अरशद पर फिर जताया भरोसा
किसानों को समय पर भुगतान का आश्वासन
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
गुस्से में उठाया खौफनाक कदम, विशेषज्ञों ने दी संयम की सलाह
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में
एमपी विधानसभा में मोदी-ट्रंप मुलाकात की गूंज, अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस आक्रामक
एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच के बाद लिया गया फैसला