आग का तांडव: सीलमपुर में चार मंजिला इमारत धू-धू कर जली, लाखों के नुकसान का अनुमान
नई दिल्ली: दिल्ली के सीलमपुर इलाके के चौहान बांगर स्थित कोट मार्केट में तड़के सुबह भीषण आग लगने से एक चार मंजिला मकान बुरी तरह जलकर खाक हो गया. मकान की निचली मंजिल पर स्थित 'मॉडर्न टेलर्स' का जींस शोरूम पूरी तरह जल गया जबकि ऊपर के रेजिडेंशियल हिस्से को भी भारी नुकसान पहुंचा. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का माल राख हो गया.
दमकल विभाग के अधिकारी रमन सिंह के मुताबिक आग की सूचना तड़के करीब 2:34 बजे मिली थी. जानकारी मिलते ही शास्त्री पार्क फायर स्टेशन से दो और गोकुलपुरी फायर स्टेशन से एक दमकल वाहन तुरंत मौके के लिए रवाना हुए. हालांकि, घटनास्थल तक दमकल वाहनों को पहुंचने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि इलाके की गलियां बेहद तंग हैं. ऐसे में फायर टेंडरों को दूर खड़ा कर पाइपों की लाइन बिछाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया.
चार अन्य गाड़ियों को बुलाना पड़ा:
आग इतनी भीषण थी कि इसने आसपास की इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की चार और गाड़ियों को बुलाया गया. दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस दौरान आग की लपटों और गर्मी के कारण इमारत की छत का एक हिस्सा भी भरभराकर गिर गया.
आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा:
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग सबसे पहले जींस के शोरूम से शुरू हुई, जो कुछ ही मिनटों में पूरे मकान में फैल गई. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. फिलहाल, पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं.
स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि तंग गलियों वाले ऐसे क्षेत्रों में आग से निपटने के विशेष इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो