महाकालेश्वर में गैजेट पर सख्ती: मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के उपयोग पर बेन
उज्जैन: उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने और उसका उपयोग करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। गुरुवार शाम को मंदिर समिति ने नया आदेश जारी करते हुए बताया कि सुरक्षा और धार्मिक माहौल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
अब मोबाइल फोन ले जाना भी प्रतिबंधित, सिर्फ उपयोग करना ही नहीं
मंदिर प्रबंधन ने साफ कहा है कि अब सिर्फ मोबाइल फोन का उपयोग ही नहीं, बल्कि मोबाइल फोन लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश करना भी प्रतिबंधित है। अगर कोई भी व्यक्ति मंदिर परिसर में मोबाइल फोन का उपयोग करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यहां जमा कर सकते हैं मोबाइल
मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अपने मोबाइल फोन तीन स्थानों पर जमा कर सकते हैं।
- मानसरोवर भवन
- बड़ा गणपति के पास गेट नंबर 04
- अवंतिका गेट नंबर 01
यहां लॉकर की सुविधा दी गई है। मोबाइल जमा करने पर रसीद दी जाएगी, जिसे दर्शन के बाद दिखाकर मोबाइल वापस लिया जा सकता है।
कम लॉकर, ज्यादा भीड़-कैसे संभालेंगे मोबाइल?
महाकाल मंदिर में प्रतिदिन 50 से 70 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यदि इनमें से आधे लोग भी मोबाइल लेकर आते हैं तो करीब 30 हजार मोबाइल फोन रखने की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल मंदिर परिसर में इतने लॉकर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या मंदिर समिति यह व्यवस्था संभाल पाएगी? यदि जल्द ही पर्याप्त संख्या में नए लॉकर नहीं जोड़े गए तो श्रद्धालुओं को मोबाइल फोन जमा कराने में काफी परेशानी हो सकती है।
बच्चों से सामान ढुलवाना पड़ा भारी, आजमगढ़ के स्कूल हेडमास्टर पर गिरी निलंबन की बिजली
सबरीमाला विवाद: व्यक्तिगत आस्था बनाम संवैधानिक नैतिकता, न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र पर नजर
संसद परिसर में गूंजा विरोध: एनडीए की महिला सांसदों ने विपक्षी दलों के खिलाफ खोला मोर्चा
गरीब तबके को बना रहे थे शिकार: पूजा और नदीम हेरोइन संग पकड़े गए
सुरक्षा से आर्थिक मोर्चे तक: आज तीन अहम कैबिनेट बैठकों की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
दिल्ली बस सेवा में बदलाव: अब बहु-आय मॉडल से बढ़ेगा DTC का राजस्व
सामान ढोते समय गिरी लिफ्ट, एक की मौत, दो जबलपुर रेफर
धक्का-मुक्की से मिलेगी मुक्ति: ओंकारेश्वर मंदिर में प्रवेश मार्गों का कायाकल्प